UP Nikay Chunav: उम्मीदवारों के दावों से लेकर मजेदार नारों तक... चुनाव के दौरान इन बातों ने खूब गुदगुदाया
Weird Manifesto and slogan: चुनाव आते ही सबसे ज्यादा अगर किसी बात की चर्चा होती है, तो वो हैं नारे। पार्टियों के बीच तो नारों की होड़ मची ही रहती है लेकिन पहले भी कई दफा अजीबोगरीब नारों की खूब चर्चा रही।

Weird slogan during elections: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आते ही सोशल मीडिया तरह-तरह के मीम्स से भर जाता है। हर बार चुनाव के दौरान अजब-गजब नारे लोगों को खूब गुदगुदाते हैं।
चुनाव आते ही नारों की चर्चा तेज
चुनाव आते ही तरह-तरह के नारों की बरसात होने लगती है। मानो प्रत्याशियों के कम्पीटीशन की तरह नारों का भी कम्पीटीशन चल रहा हो। हर बार इंटरनेट के साथ-साथ हर गली मोहल्ले में पार्टी या फिर किसी प्रत्याशी को लेकर ऐसे-ऐसे नारे चर्चा में रहते हैं, जिन्हें सुनते ही बंदा पेट पकड़कर बैठ जाए।
चर्चा में रहते हैं मजेदार नारे
पार्टियां तो अपने-अपने स्तर पर नारे बनाती ही हैं। इनके बीच प्रत्याशियों को जिताने और जनता के दिमाग पर एक छाप छोड़ने के लिए नारे बनाने की होड़ तो मची ही रहती है लेकिन दूसरी ओर किसी भी लेवल के चुनाव हों, हर बार मजेदार नारे चर्चा का विषय जरूर बनते हैं। कुछ भी कहो लेकिन ये नारे लोगों के दिमाग में अनोखी छाप छोड़ते हैं। कई बार खुद प्रत्याशी भी जनता से ऐसे-ऐसे वादे कर बैठते हैं, जिन्हें सुनने या फिर पढ़ने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते।
उम्मीदवार के वादे सुनकर आ जाएगी हंसी
हरियाणा के सरपंच उम्मीदवार ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिससे जुड़ा पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्टर में लिखा था कि जीतने पर जो भी वादे किए हैं सभी निभाऊंगा। इस लंबी चौड़ी लिस्ट में एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 13 वादे हैं। वादे भी ऐसे-ऐसे, जिन्हें देखकर कोई भी माथा पकड़ ले। इसमें गांव में तीन एयरपोर्ट बनवाने से लेकर गांव से दिल्ली तक मेट्रो तक शामिल है। अब आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि उम्मीदवार ने लोगों को लुभाने के चक्कर में ना आव देखा ना ताव।
जो पिलाएगा रम, उसकी वोट कम
ये तो रही वादों की बात, कई बार चुनाव में ऐसे-ऐसे नारे चर्चा का विषय बन जाते हैं, जिन्हें सुनकर किसी की भी हंसी छूट जाए। दारू पिलाकर वोटर्स को अपनी तरफ खींचने का पैतरा तो पुराना है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक बार एक स्लोगन बड़ा जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ। ये स्लोगन था- जो पिलाएगा देशी, उसकी वोट वैसी। सिर्फ ये ही नहीं दारू को लेकर कई मजेदार नारे चर्चा में रहे हैं। जिनमें एक नारा जो पिलाएगा रम, उसकी वोट कम भी खूब चर्चा में रहा।
जो करेगा खर्चा, उसकी होगी चर्चा
इन नारों के साथ साथ एक और नारा, जिसके बारे में काफी चर्चा हुई, जिसने पिलाई व्हिस्की, सारी वोट उसकी तरफ खिसकी भी जबरदस्त तरीके से छाया रहा। इसी तरह उम्मीदवारों को लेकर समय-समय पर नारे लोगों को खूब गुदगुदाते रहे हैं। एक दफा चुनावों में जो करेगा खर्चा, उसकी होगी चर्चा भी खूब वायरल हुआ था। वहीं कई लोगों ने इसी को लेकर एक और नारा बना डाला कि जो नहीं करेगा खर्चा, उसका नहीं बंटेगा पर्चा। ऐसे न जाने कितने ही फनी नारे चुनाव के समय लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications