यूपी चुनाव में मदद के लिए मायावती को भारत रत्न, ओवैसी को पद्म विभूषण दे बीजेपी: संजय राउत

नई दिल्ली, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर शिवसेना ने कहा है कि इसमें असदुद्दीन ओवैसी और मायावती का भी बड़ा योगदान रहा है। पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि जिस तरह से मायावती का कोर वोट भाजपा को गया और असदुद्दीन ओवैसी ने सपा के वोटों में सेंध लगाई, उसने भाजपा का काम आसान किया। राउत ने तो इसके लिए इन दोनों नेताओं पर तंज करते भाजपा से इनको सम्मानित करने की भी मांग कर दी है।

Recommended Video

    UP Election Result 2022: BJP की जीत पर क्या बोले Shivsena सांसद Sanjay Raut ? वनइंडिया हिंदी
     संजय राउत

    उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड के चुनाव नतीजों पर बोलते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, हार-जीत होती रहती है, हम इससे निराश नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। यूपी में उनकी ही सरकार थी लेकिन फिर भी अखिलेश यादव की सीटें काफी बढ़ गई है। बीजेपी की जीत में मायावती की बसपा और असदुद्दीन औवेसी की एआईएमआईएम का भी योगदान है। भाजपा को इनको पद्मविभूषण और भारत रत्न देना चाहिए।

    भाजपा का भी पंजाब में बुरा हाल हुआ है

    संजय राउत ने कहा कि भाजपा नेता लगातार शिवसेना को सीटों ना मिलने की बात कर रहे हैं लेकिन पंजाब पर चुप हैं। हमसे पूछा जा रहा है कि शिवसेना को यूपी में कितनी सीटें मिलीं? यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की जो हार हुई है उससे बुरा हाल भाजपा का पंजाब में हुआ है। इस बारे में भी देश का मार्गदर्शन दीजिए कि ये क्यों हुआ है।

    राउत ने कहा कि चिंता का विषय ये है कि पंजाब में बीजेपी को जो कि एक राष्ट्रीय पार्टी है, पंजाब की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जाकर प्रचार किया लेकिन बीजेपी वहां बुरी तरह हार गई। भाजपा नेता इस पर क्यों चुप हैं।

    बता दें कि मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आए हैं। मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी जीती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+