UP Assembly Election 2017: कांग्रेस के हर पोस्टर में राहुल संग दिखेंगी प्रियंका गांधी!
नई दिल्ली। यूपी में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी कितनी लाभकारी होती हैं, ये तो आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार हो रही मांग की वजह से ऐसा हो सकता है कि प्रियंका इस बार अमेठी-रायबरेली के अलावा भी राज्य में कांग्रेस के स्टार प्रचारक रूप में काम करें।
आज तक न्यूज चैनल के मुताबिक ऐसी खबर है कि राज्य के कार्यकर्ताओं की मांग के कारण पार्टी के आलाकमान ने अपने पार्टी के पोस्टर में प्रियंका गांधी की तस्वीर को लगाने की इजाजत दे दी है लेकिन कुछ शर्तों के साथ, जैसे कि पोस्टर में प्रियंका गांधी अकेले नजर नहीं आयेंगी, उनके साथ पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी और युवराज राहुल गांधी की भी तस्वीर होगी।
साथ ही प्रियंका की फोटो काफी बड़ी नहीं होगी और पोस्टर में उनके साथ स्थानीय नेताओं को भी तवज्जो दी जायेगी। फिलहाल देवरिया के रुद्रपुर में जो पोस्टर कांग्रेस का दिखा है उसमें प्रियंका गांधी अपने भाई और मां के साथ नजर आ रही हैं।
शायद इसकी वजह ये है कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को स्टार प्रचारक और राहुल गांधी के सपोर्टिव के रूप में प्रचारित करना चाहती है लेकिन वो सक्रिय राजनीति का हिस्सा कब और कैसे बनेंगी, इस सवाल का जवाब अभी भी भविष्य के गर्भ में है।













Click it and Unblock the Notifications