यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- प्रियंका गांधी के बच्चे कहेंगे 'गरीबी हटाओ'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गरीबी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'गरीबी हटाओ' के नाम पर कांग्रेस ने वर्षों तक केवल ठगने का काम किया है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक का नाम लिया, साथ ही सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने भी 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया। इस दौरान दिनेश शर्मा ने प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अब वाड्रा (प्रियंका) भी कहेंगी 'गरीबी हटाओ', उनके बाद उनके बच्चे मिराया और रेहान भी 'गरीबी हटाओ' कहेंगे।

प्रियंका गांधी के बच्चों को लेकर दिनेश शर्मा ने क्या कहा

विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, नेहरू जी ने कहा था 'गरीबी हटाओ', इंदिरा गांधी ने कहा था 'गरीबी हटाओ', राजीव गांधी ने कहा था 'गरीबी हटाओ', फिर सोनिया गांधी ने भी कहा गरीबी हटाओ, फिर उनके बेटे (राहुल गांधी) ने भी कहा गरीबी हटाओ, अब वाड्रा (प्रियंका) भी कहेंगे गरीबी हटाओ। उनके बाद उनके बेटे मिराया और रेहान भी कहेंगे गरीबी हटाओ।

कांग्रेस के 'गरीबी हटाओ' के नारे पर दिनेश शर्मा ने उठाए सवाल

डॉ. दिनेश शर्मा ने आगे कहा कि लगातार 'गरीबी हटाओ' की बात कांग्रेस पार्टी की ओर से कही गई लेकिन क्या गरीबी दूर हुई? उन्होंने कहा, 'आजादी के 70 साल हो चुके हैं, इसमें तीन चौथाई अवधि के लिए कांग्रेस सरकार थी, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई। गरीब व्यक्ति और गरीब होते गए, अमीर लोग और अमीर हो गए। गरीबों का केवल शोषण किया गया।"

पूर्वांचल में प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है मोर्चा

पूर्वांचल में प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है मोर्चा

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार उत्तर प्रदेश में एक्टिव हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पूर्वांचल का प्रभारी बनाया है, ऐसे में पूर्वांचल में उनका ज्यादा जोर है। इस दौरान जहां वो आम लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश कर रही हैं, वहीं जनसभा के जरिए अपनी बात भी आम जनता के बीच पहुंचा रही हैं। बीच-बीच में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली भी पहुंच रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+