Abhijeet Yadav Murder Case: क्या सच में मां मीरा यादव ने ही की है बेटे अभिजीत की हत्या, इन अहम बातों से उलझा केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत यादव की गला घोटकर हत्या कर देने के मामले से लखनऊ समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, हत्या का आरोप अभिजीत यादव की मां मीरा यादव पर लगा है, जो कि और चौंकाने वाला है। मीरा यादव को हत्या के आरोप में आज गिरफ्तार भी कर लिया गया है और कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मीरा यादव ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है लेकिन इस केस के बहुत सारे पहलू ऐसे हैं, जो कि काफी चौंकाने वाले हैं।

मीरा यादव ने क्यों लिया रमेश यादव का नाम?

मीरा यादव ने क्यों लिया रमेश यादव का नाम?

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक मीरा यादव को जब पुलिस गिरफ्तार करके अपने साथ लेकर जा रही थी तो उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि उसके बेटे की हत्या की साजिश रची गई थी और उनका इशारा अपने पति रमेश यादव की ओर था और इसके तुरंत बाद खबर आती है कि मीरा यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जो कि विरोधाभास पैदा करता है।

पहले क्यों बोला परिवार ने झूठ?

पहले क्यों बोला परिवार ने झूठ?

यही नहीं पुलिस अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने पहले बताया था कि परिवार ने पहले अभिजीत की मौत को स्वाभाविक बताया था और किसी भी तरह से जांच कराने से इनकार कर दिया लेकिन पुलिस को उनकी बातों शक हुआ तो शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जिसमें पाया गया कि अभिजीत की मौत गला घोटकर हुई, जिसके बाद कहा गया कि अभिजीत शराब की लती था और वो अक्सर शराब पीकर अपनी मां से गाली-गलौज और मारपीट करता था।

क्या मां ने सच में मारा बेटे को?

क्या मां ने सच में मारा बेटे को?

वो शराब के लिए मां से पैसे भी मांगता था और शनिवार रात भी उसने नशे की हालत में वो ही किया, मीरा यादव ने खुद को बचाने के लिए उसे धक्का दिया, जिससे उसका सिर दीवार से टकराया और उसे चोट लग गई और वो गिर पड़ा और उसके बाद मीरा ने दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से कोई भी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं कर रहा है लेकिन किसी को ये बात गले के नीचे नहीं उतर रही कि एक सगी मां अपने बेटे को कैसे मार सकती है, कुछ रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि हो सकता है कि मीरा का कबूलनामा किसी को बचाने के लिए हो?

 अभिजीत उर्फ विवेक का मिला शव

अभिजीत उर्फ विवेक का मिला शव

गौरतलब है कि अभिजीत उर्फ विवेक की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई, अभिजीत का शव दारुल शफा के डी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 28 में पाया गया, कमरे में मां और भाई भी मौजूद थे। परिजनों का दावा था कि रात में सोते वक्त अभिजीत के सीने में तेज दर्द था, इसके बाद वह सो गया और सुबह वह बिस्तर पर मृत पाया गया लेकिन इसके बाद मृतक अभिजीत के बड़े भाई अभिषेक की तरफ से धारा 302 का एफआईआर दर्ज कराई गई, बेटे की शिकायत के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने सभापति रमेश यादव की पत्नी मीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया।

 रमेश यादव ने की 2 शादियां

रमेश यादव ने की 2 शादियां

मालूम हो कि विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने दो शादियां की हैं, पहली पत्नी प्रेमा देवी हैं जो एटा जिले में रहती हैं, उनका बेटा आशीष यादव पूर्व में एटा सदर से विधायक भी रह चुका है। दूसरी पत्नी मीरा यादव हैं जो राजधानी के दारुल शफा स्थित बी ब्लाक के कमरा नंबर 137 में अपने दो बेटों अभिषेक यादव उर्फ लक्की और छोटे बेटे अभिजीत यादव उर्फ विवेक यादव उर्फ विक्की के साथ रहती हैं। फिलहाल अभी तक रमेश यादव का कोई बयान बेटे की मौत या मीरा यादव को लेकर सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+