VIDEO: भाई के इलाज की खातिर सीएम योगी के पैरों में गिरी महिला, सीएम ने दिए इलाज के आदेश
लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर के दौरे पर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने ट्रॉमा सेंटर के क्रिटिकल केयर यूनिट में जाकर बदमाशों की पिटाई से घायल हुए व्यवसायी के बेटे को देखा और हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को ट्रॉमा में देख वहां भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों ने सीएम से शिकायतें की। मुख्यमंत्री ने सभी के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जिस वक्त मीडिया को अपना बयान दे रहे थे, उसी वक्त अयोध्या की एक महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वह सीएम से मिलने की जिद करने लगी। पुलिस अधिकारियों ने डीएम से महिला को मिलवाया लेकिन वह नहीं मान रही थी। महिला चिल्लाए जा रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला को अपने पास बुलाया। महिला उनके पैरों पर गिर पड़ी और गिड़गिड़ाते हुए मदद की भीख मांगी। महिला अपने भाई के इलाज के लिए पैसों की मांग कर रही थी। सीएम योगी ने तुरंत वहां मौजूद अधिकारियों को आदेश दिया कि हर संभव तरीके से महिला की मदद की जाए।
वीडियो में महिला सीएम के पैर पकड़कर कह रहा है कि, साहब, पैसे नहीं हैं हमारे पास। इतना कहकर वह मदद की भीख मांगने के लिए सीएम योगी के पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाने लगती हैं। सीएम योगी ने महिला को उठाय और पूछा, आप अपनी बात बताइए, मदद की जाएगी। इसके बाद सीएम योगी वहां मौजूद अधिकारियों से निर्देश दिए कि, इनको ले जाकर सारे उपचार की व्यवस्था कराइए। अगर आपके पास नहीं है तो एस्टिमेट बनाकर शासन को भेजिए, शासन पैसा देगा लेकिन सबसे पहले इनका इलाज करवाइए।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, महिला का नाम सोनी तिवारी बताया जा रहा है। वह अयोध्या जिला की रहने वाली है। उसके भाई का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके पास पैसे ना होने के चलते ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद उसे खबर लगी कि, सीएम योगी अस्पताल में आए हैं तो वह उनसे मदद मांगने पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications