अति-आत्मविश्वास के चलते हुई हार, नतीजों की समीक्षा करेंगे: आदित्यनाथ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में भाजपा की करारी हार पर योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नतीजों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के नतीजों की उम्मीद नहीं थी लेकिन ये जनता का फैसला है। योगी ने चुनाव में जीते उम्मीदवारों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वो प्रदेश के विकास में सहयोग करेंगे। आदित्यनाथ ने कहा कि बीच चुनाव में राज्यसभा की सौदेबाजी के लिए सपा-बसपा एक हो गए, जिससे भाजपा को नुकसान हुआ। योगी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए नतीजे सीख देने वाले हैं कि अतिआत्मविश्वास की जगह जमीन पर काम करें और जनता के बीच रहें।

सपा-बसपा के साथ ने हराया: केशव प्रसाद

सपा-बसपा के साथ ने हराया: केशव प्रसाद

यूपी में उपचुनाव के अब तक के नतीजों पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हमें उम्मीद नहीं थी कि बहुजन समाज पार्टी का वोट इस तरह से समाजवादी पार्टी को हस्तांतरित होगा। फिलहाल हमें अंतिम परिणाम का इंतजार है। आखिरी नतीजे आने के बाद हम उसका विश्वेषण करेंगे, साथ ही हम आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। साथ ही 2019 के चुनावों को लेकर भी हम आगे की रणनीति बनाएंगे।

ममता बनर्जी ने कहा, महान जीत

ममता बनर्जी ने कहा, महान जीत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'महान विजय। यूपी उपचुनाव में मिली जीत के लिए मायावती जी और अखिलेश यादव जी को बधाई। अंत की शुरुआत हो चुकी है।' ट्वीट के जरिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में भाजपा पर हमला बोला। वहीं बिहार उपचुनाव में जीत के लिए ममता ने लालू प्रसाद यादव को बधाई दी। ममता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अररिया और जहानाबाद में जीत मिलने पर लालू प्रसाद यादव जी को बधाई। यह एक महान विजय है।'

 दोनों सीटों पर सपा की जीत

दोनों सीटों पर सपा की जीत

गोरखपुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं फूलपुर में 60 हजार वोटों से सपा उम्मीदवार जीता है। 2014 में दोनों सीटों पर भाजपा को बड़ी जीत मिली है। विधानसभा में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्या के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+