यूपी में नए एमबीबीएस डॉक्टरों को दो साल गांव में काम करना होगा जरूरी
सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस डॉक्टर को दो साल गांवों में करना होगा काम:योगी
नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले हर डॉक्टर के लिए गांवों में दो साल काम करना होगा। इसके लिए इन डॉक्टरों से बॉन्ड भरवाया जा रहा है। वहीं, एमडी और एमएस करने वाले डॉक्टर भी एक साल अनिवार्य रूप से गांवों में काम करेंगे। साथ ही, इंटर्नशिप के लिए भी सरकार को कोई मजबूर नहीं करेगा। लखनऊ में आयुष्मान भारत योजना के एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में यूपी के सीएम ने ये बाते कहीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार ने जितने मेडिकल कॉलेज बनाए हैं, वो आजादी से अब तक बने कॉलेजों से ज्यादा है। सोमवार को उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 2016 से 19 तक तीन साल में 15 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए हम काम कर रहे हैं। 7 नए मेडिकल कालेज इस दौरान खोल दिए गए हैं। वहीं अगले एक साल के भीतर 15 और मेडिकल कॉलेज बनाने पर काम कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 1947 से 2016 तक सिर्फ 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज ही बनाए गए थे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, हर जिले में लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी गई है। यह लोगों की जिंदगी बचाने का काम कर रही है। आयुष्मान योजना पर उन्होंने कहा, एक साल पहले जब हमने आयुष्मान योजना को लागू किया था तो हमारे सामने चुनौतियां थी कि लोगों के बीच समयबद्ध तरीके से इस योजना का लाभ पहुंचाया जा सके, इसकी बेहद जरुरत थी। हमने ऐसी कार्ययोजना बनाई कि इसे जनता के बीच पहुंचाया जा सके। आज योजना से यूपी में एक करोड़ 18 लाख परिवारों को इससे लाभ मिल रहा है। सीएम जन आरोग्य योजना के तहत 8 लाख 45 हजार परिवारों को लाभ मिला है।
इस दौरान सीएम आदित्याथ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुपोषण को दूर करने हेतु चरणबद्ध ढंग से पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सामुदायिक केन्द्रों पर सुपोषण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल में लोक गीतों के माध्यम से पोषण व स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है।
-
UP Board: 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, UPMSP ने बढ़ाई कॉपी चेकिंग की लास्ट डेट, कब आएगा रिजल्ट? -
उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण?












Click it and Unblock the Notifications