अखिलेश यादव ने ट्रेन हादसे में मृतकों को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया

पटना इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और गंभीर रुप से घायलों को 50 हजार रुपए जबकि मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपए दिए जाने का ऐलान किया है।

कानपुर। पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में कानपुर में हुए बड़े हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में ना सिर्फ स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ की टीम, रेलवे की टीम बल्कि सेना भी युद्धस्तर पर जुट गई है। घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनो और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

accident

पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: ये रहे हेल्पलाइन नंबर, कई ट्रेनें हुई कैंसिल

मृतक को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

इस बड़े ट्रेन हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों को परिजनों को 5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए जबकि मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

केंद्र ने 3.5 लाख देने का ऐलान किया

इससे पहले केंद्र सरकार ने भी इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 3.5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 3 बजे के आस-पास की है, इस घटना में अभी तक 65 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 200 लोगों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

एमपी सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान
वहीं इस हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपए के मुआवाजे की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शोक जताया है जबकि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+