वाराणसी: लंच में मोदी खायेंगे दाल-चावल तो चाय संग मिलेगा पकौड़ा

वाराणसी। आज देश के पीएम नरेन्द्र मोदी देश की सत्ता संभालने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं जहां बनारस की जनता ने उनका स्वागत वैसे किया है जैसे कोई बेटा शादी के बाद दु्ल्हन को लेकर अपने घर लौटता है। जीत रूपी दुल्हन के साथ मोदी आज बनारस की धरती पर उतरे हैं, जहां उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे थे यूपी के मुखिया सीएम अखिलेश यादव।

मोदी के स्वगात के लिए बेहद खास तैयारी की गई है। अपने दो दिन के दौरे पर मोदी किससे मिलेंगे, कहां रहेंगे और क्या खायेंगे, इन सारी बातों को विशेष ध्यान रखा गया है। मोदी के ठहरने की व्यवस्था डीएलडब्ल्यू की अधिकारी गेस्ट हाउस में की गई है। तो वहीं उनके खाने के लिए बनारस के पारंपरिक व्यंजनों का इंतजाम किया गया है।

मोदी बनारस के होटेल गेटवे में डिनर करेंगे। इस डिनर में उन्हें निमोना, कढ़ी-चावल, बाटी-चोखा, मलाई गिलौरी समेत 50 व्यंजन परोसे जायेंगे। मोदी को चाय के साथ गोभी का पकौड़ा और चूड़ा-मटर सर्व किया जायेगा तो वहीं दिन के भोजन में मोदी को दाल-चावल, चपाती और हरी सब्जी दी जायेगी। मोदी अपना लंच डीएलडब्ल्यू की अधिकारी गेस्ट हाउस में ही करेंगे।

लंच में मोदी खायेंगे दाल-चावल तो चाय संग मिलेगा पकौड़ा

दूसरे दिन के ब्रेकफास्ट में मोदी को चाय के साथ दलिया और गुजराती ढंग से बनाया गया ढोकला दिया जायेगा। कहा जा रहा है कि मोदी के खाने से पहले 16 टेस्टरों से खाने का परिक्षण कराया गया है।

मोदी खायेंगे 16 फूड टेस्टरों वाला खाना, डीएलडब्ल्यू होगा ठिकाना

वैसे मोदी के लिए यूपी सरकार की ओर से विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक (जन शिकायत) अशोक जैन के अनुसार, मोदी दौरे के मद्देनजर उप्र पुलिस अधीक्षक रैंक के 12 अधिकारी, 18 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 135 उप निरीक्षक और पीएसी के 1000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है।

इस दौरे में प्रधानमंत्री द्वारा एक व्यापार सुविधा केंद्र एवं शिल्प संग्रहालय की आधारशिला रखने की उम्मीद है, जिसकी घोषणा सरकार ने इस साल जून में पेश किए अपने पहले आम बजट में की थी। इस परियोजना का उद्देश्य बुनकरों का उत्थान है। वह यहां एक पावरलूम केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+