सरयू तट पर बनने वाली राम की मूर्ति से बनेगी अयोध्या की पहचान, मंदिर यहां था और रहेगा: योगी

लखनऊ। दिवाली के मौके पर पूजा पाठ के लिए अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने यहां राम की दर्शनीय मूर्ति बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरयू के तट पर श्री राम की मूर्ति के लिए दो जगहें देखी हैं। ये मूर्ति दर्शनीय होगी और अयोध्या की नई पहचान बनेगी। हम इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं, इसके लिए डिजाइन भी देखा गया है। यूपी सरकार ने सरयू के तट पर 151 फीट ऊंची राम मूर्ति का प्रस्ताव रखा है।

Uttar pradesh,yogi Adityanath, Diwali, Ram statue, Ayodhya, योगी आदित्यनाथ

बाबरी मस्जिद- राम मंदिर विवाद को लेकरयोगी ने कहा कि सभी जानते हैं अयोध्या में मंदिर पहले से था। मैं यहां पर प्रार्थना करने आया हूं। यहां मंदिर था, है और रहेगा। सरकार देख रही है कि इस मंदिर को भव्य कैसे बनाया जा सकता है। हमारे पास सभी विकल्प हैं लेकिन हम चाहते हैं कि समाधान कानून के जरिए हो जाए। हम इसका इंतजार कर सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने यहां कहा कि पंचकोसी और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को विकसित किया जाएगा। सरयू की सफाई भी एजेंडा में है। भूमिगत बिजली के तार बिछाने का काम भी जारी है। इससे पहले मंगलवार को अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर योगी ने ऐलान किया कि फैजाबाद का नाम अयोध्या होगा। साथ ही अयोध्या में राजा दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज और राम के नाम पर एयरपोर्ट बनाने का ऐलान भी आदित्यनाथ ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+