बहनजी का बंगला बनाने वाले बिल्डर ने किया अखिलेश-माया के बीच पुल का काम
संजय सेठ सपा में कोषाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संजय राज्यसभा के सांसद भी हैं। सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में शुमार संजय सेठ पेशे से बिल्डर हैं।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की जोड़ी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भाजपा को परास्त करने के लिए बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी अपनी 23 साल पुरानी दुश्मनी भूल गए और गोरखपुर में जहां सीएम योगी का किला ध्वस्त कर दिया, वहीं फूलपुर में आजादी के बाद पहली बार खिला 'कमल' महज चार साल में ही मुरझा गया। इस जीत के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सपा-बसपा के भावी गठबंधन की चर्चा सियासी गलियारों में गरम है।

संजय सेठ ने कराई मायावती अखिलेश की मुलाकात
बुधवार को जब गोरखपुर और फूलपुर के चुनावी नतीजों का ऐलान हुआ तो शाम को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव के लिए मर्सडीज गाड़ी भिजवाई और सपा अध्यक्ष खुद उनसे मिलने मायावती के घर पहुंचे। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को कराने में जिस शख्स ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई, उसका नाम है संजय सेठ। मायावती और अखिलेश की मुलाकात के दौरान संजय सेठ भी मौजूद थे।

कौन हैं संजय सेठ?
संजय सेठ सपा में कोषाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संजय राज्यसभा के सांसद भी हैं। सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में शुमार संजय सेठ पेशे से बिल्डर हैं। मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के साथ वो शालीमार कॉर्प नामक रियल स्टेट कंपनी में पार्टनर हैं। लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती, इटावा में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का बंगला इन्होंने ही बनवाया है।

मायावती से भी संजय सेठ के अच्छे संबंध
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश के अलावा संजय सेठ के मायावती से भी अच्छे संबंध हैं। बुधवार को जब सपा-बसपा की जोड़ी ने कमाल दिखाया तो संजय सेठ ने ही अखिलेश यादव और मायावती की मुलाकात की आधारशिला रखी। अखिलेश यादव जब सरकारी आवास '13 ए माल एवेन्यू' पहुंचे तो खुद मायावती ने गुलदस्ता देकर सपा अध्यक्ष का स्वागत किया। सियासी जानकारों की मानें तो अखिलेश-मायावती की यह मुलाकात अगले लोकसभा चुनाव के लिए काफी अहम साबित होगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications