#UPByPolls: बीजेपी उम्मीदवारों के पिछड़ने के बाद क्या बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दोनों ही सीटों पर पीछे चल रहे हैं। अब तक के रूझान से साफ लग रहा है कि बीजेपी दोनों ही सीटों पर हारने जा रही है। इस बीच यूपी में उपचुनाव के अब तक के नतीजों पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हमें उम्मीद नहीं थी कि बहुजन समाज पार्टी का वोट इस तरह से समाजवादी पार्टी को हस्तांतरित होगा। फिलहाल हमें अंतिम परिणाम का इंतजार है। आखिरी नतीजे आने के बाद हम उसका विश्वेषण करेंगे, साथ ही हम आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। साथ ही 2019 के चुनावों को लेकर भी हम आगे की रणनीति बनाएंगे।

सपा-बसपा का साथ आना भी अहम वजह- केशव प्रसाद मौर्य

सपा-बसपा का साथ आना भी अहम वजह- केशव प्रसाद मौर्य

2014 के लोकसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर सीट से शानदार जीत दर्ज की थी। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया। फूलपुर संसदीय सीट से उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। इस उपचुनाव में बीजेपी की ओर से कौशलेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया, उनके मुकाबले में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नगेंद्र प्रताप सिंह पटेल को उतारा। हालांकि इस उपचुनाव में सपा और बसपा के बीच एक समझौता हुआ जिसमें बहुजन समाज पार्टी ने सपा को अपना समर्थन दिया और अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। इसका असर नतीजों में नजर आया। खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इसका जिक्र किया है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

यूपी में उपचुनाव के नतीजों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं उसमें मतदान का वोट प्रतिशत कम होना भी एक अहम कारण है। इसके अलावा सपा-बसपा का साथ आना भी एक वजह है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि बहुजन समाज पार्टी का वोट इस तरह से समाजवादी पार्टी को हस्तांतरित होगा।

भविष्य में ऐसी परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगे- मौर्य

भविष्य में ऐसी परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगे- मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि फिलहाल हमें अंतिम परिणाम का इंतजार है। आखिरी नतीजे आने के बाद हम उसका विश्वेषण करेंगे, साथ ही हम आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। साथ ही हम भविष्य में ऐसी परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगे जब बीएसपी, एसपी और कांग्रेस साथ आ जाएं। हम 2019 के चुनाव जीतने की भी रणनीति बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+