Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP By-Election Result:बबुआ अखिलेश के लिए बुआ माया ने भिजवाई थी ब्लैक मर्सेडीज

Recommended Video

    Modi- Yogi को मात देने के बाद Mayawati से Akhilesh Yadav ने की मुलाकात | वनइंडिया हिन्दी

    लखनऊ। यूपी उपचुनाव में जिस तरह से बुआ-बबुआ के साथ ने अचानक से बीजेपी की हर पारी को पलट दिया, उससे भाजपा बुरी तरह से अचंभित है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि इस तरह से बाजी पलट जाएगी । कहते है ना, राजनीति के मंच पर हर चीज जायज है और यहां कभी भी, कुछ भी हो सकता है तो वैसी ही कर दिखाया माया और अखिलेश के साथ ने। जीत का परचम लहराने के बाद अखिलेश बाबा अपनी मुंहबोली बुआ के घर पर जब उनसे मिलने पहुंचे तो मीडिया जगत सक्रिय और कयासों का दौर जारी हो गया।

    बबुआ के लिए बुआ ने भिजवाई थी ब्लैक मर्सेडीज

    बबुआ के लिए बुआ ने भिजवाई थी ब्लैक मर्सेडीज

    ऐसा पहली बार हुआ था कि अखिलेश यादव इस तरह से मायावती से मिलने पहुंचे थे। खबर तो ये भी है कि मायावती ने खुद अखिलेश के लिए ब्लैक मर्सेडीज कार भिजवाई थी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार की शाम करीब सात बजे राज्यसभा सांसद संजय सेठ के साथ मॉल एवेन्यू स्थित मायावती के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात थी। दोनों की मुलाकात 45 मिनट तक चली थी।

    मीडिया से बात नहीं की अखिलेश ने

    मीडिया से बात नहीं की अखिलेश ने

    हालांकि दोनों दल के नेताओं के बीच क्या बात हुई यह अभी सामने नहीं आया है। मीटिंग के बाद अखिलेश यादव लाल टोपी पहने ही माया के आवास से बाहर आए और मीडिया से बिना कोई बातचीत किए कार में बैठकर वापस चले गए।

    साल 2019 में साथ आएंगे बसपा-सपा?

    साल 2019 में साथ आएंगे बसपा-सपा?

    ऐसी हलचल है कि इस जीत के बाद सपा और बसपा साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भी साथ नजर आ सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो ये सियासी समीकरण को बदल सकता है। हालांकि इस बारे में सपा के कद्दावर नेता रामगोपाल वर्मा ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे, हम अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

    अखिलेश ने मायावती को कहा-Thank You

    अखिलेश ने मायावती को कहा-Thank You

    गौरतलब है कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से वादा करके वादाखिलाफी की, जिसका जवाब मतदाताओं ने दिया। उन्होंने कहा कि वो किसान, मजदूर नौजवान और हर वर्ग के लोगों का धन्यवाद करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण लड़ाई में मायावती और बहुजन समाज पार्टी ने समर्थन दिया है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+