15 अप्रैल को नहीं आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानिए नई तारीख

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) या बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी करेगा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP Board) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी नहीं होगा। अभी तक मीडिया में ये खबर थी कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी बोर्ड का रिजल्ट 28 से 30 अप्रैल के बीच जारी हो सकता है। यूपी बोर्ड प्रशासन ने कहा है कि रिजल्ट हर हाल में यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के महीने में ही जारी करना है। जांच में थोड़ा समय लगेगा। इसलिए यूपी बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है।

15 अप्रैल को नहीं आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानिए नई तारीख

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) या बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी करेगा। परीक्षा में 66.37 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। हालांकि रिजल्ट के लिए छात्र upmspresults.up.nic.in, results.nic.in, indiaresults.com और examresults.net पर भी जा सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत होगी। इसलिए वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपना रोल नंबर तैयार रखें। अपने पास एडमिट कार्ड भी रखें क्योंकि एडमिट कार्ड में वो सारी जानकारियां मौजूद होती हैं, जो ऑनलाइन रिजल्ट देखने में मददगार होती है। जैसे कि एग्जामिनेशन सेंटर, विषय आदि की जरूरत पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+