तेजस्वी की पीएम मोदी पर टिप्पणी उनके मानसिक दिवालियापन का नतीजा: महेंद्रनाथ पांडेय
तेजस्वी की पीएम मोदी पर टिप्पणी उनके मानसिक दिवालियापन का नतीजा: भाजपा यूपी अध्यक्ष
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि तेजस्वी की अपने राज्य बिहार में ना साख बची है और ना कोई आधार लेकिन वो यूपी में आकर बड़ी-बड़ी बाते कर रहे है। पांडेय ने कहा कि तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री मोदी पर भी टिप्पणियां कर रहे है। ये सब उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है। बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को लखनऊ पहुंच अखिलेश यादव और मायावती से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के अपने वादे पूरा ना करने की बात कह आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार की बात कही।

तेजस्वी टेंशन में, हकीकत नहीं देख पा रहे: पांडेय
तेजस्वी यादव के यूपी आने पर महेंद्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि वो यहां क्या असर रखेंगे जिनका आधार बिहार से खत्म हो चुका है। पांडेय ने कहा, एक तरफ उनके पिता भ्रष्टाचार के मामले में जेल में है, दूसरी तरफ उनका भाई भी उनको तनाव दे रहा है। इसी टेंशन में लेकर भी वे तनाव में है। इसलिए वे जनता का मिजाज नहीं भांप पा रहे हैं।

अखिलेश, तेजस्वी को सत्ता विरासत में मिली
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव के नरेंद्र मोदी सरकार पर उठाये सवालों को पांडेय ने बेवजह बताया। पांडेय ने कहा, इन दोनों युवराज को सत्ता विरासत में मिली। इन दोनों परिवारों ने यूपी और बिहार को पीछे धकेलने का काम किया। पांडेय ने कहा कि जनता जाति की राजनीति में आने वाली नहीं है। आज जनता जाति धर्म से ऊपर ऊठकर मोदी सरकार के साथ है। जाति की राजनीति करने वाले दलों का अगले चुनाव में पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

भाजपा की हार की शुरुआत हो चुकी है: तेजस्वी
बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में शनिवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अगामी लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन के ऐलान कोतेजस्वी यादव ने बीजेपी की हार की शुरुआत कहा है। सोमवार को गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, इस गठबंधन से साफ है कि यूपी में बीजेपी की हार की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी की हार हो चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए पहले ही हार चुकी है। तेजस्वी ने कहा कि यूपी में माया और अखिलेश का गठबंधन अटूट है, बिहार जैसे हालात वहां नहीं होंगे।
-
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Mann ki Baat में PM मोदी का अलर्ट, वैश्विक तनाव के बीच बोलें- कठिन समय में देशहित पर फोकस जरूरी, 5 बड़ी बातें -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications