UP Assembly by election: BJP ने 26 वर्षीय अमन गिरि पर खेला बड़ा दांव, गोला गोकर्णनाथ सीट से बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए 26 वर्षीय अमन गिरि पर बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने अमन गिरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

UP Assembly by election: भाजपा ने शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए 26 वर्षीय अमन गिरि पर बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने अमन गिरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अमन को 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के 52 वर्षीय पूर्व विधायक विनय तिवारी के खिलाफ खड़ा किया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने "सहानुभूति फैक्टर" का फायदा उठाने के लिए बड़ा दांव खेला है। अमन गिरि के पिता अरविंद गिरी की निर्वाचन क्षेत्र में अच्छी प्रतिष्ठा थी। उनकी लोकप्रियता और लोगों की सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उनके बेटे को मैदान में उतारा है। अरविंद गिरि इस निर्वाचन क्षेत्र से 5 बार चुनाव जीते हैं। उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार के साथ लोगों की गहरी सहानुभूति है और यह उपचुनाव में पार्टी के लिए एक फायदा होगा।

पांच बार विधायक चुने गए थे अरविंद गिरि

65 वर्षीय अरविंद गिरि 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे और इससे पहले 2017 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। इससे पहले वह 1996, 2002 और 2007 में तीन बार सपा के टिकट पर हैदराबाद सीट से विधायक चुने गए थे, जिसे बाद में परिसीमन के हिस्से के रूप में गोला गोकर्णनाथ का नाम दिया गया था। 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।

यूपी, हरियाणा, तेलंगाना में उपचुनाव

बता दें कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से भव्य बिश्नोई को अपना उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना की मुनुगोडे से के. राजगोपाल रेड्डी को अपनी कैंडिडेट घोषित किया है।

आदमपुर सीट कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई थी। कांग्रेस में रहते हुए कुलदीप बिश्नोई ने दिवंगत बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को हराया था। हाल ही में कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने अपने बेटे भव्य को बीजेपी से टिकट से मैदान में उतारा है। कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई भी यहां से चुनकर विधानसभा तक पहुंच चुके हैं। इस सीट में भजनलाल की तीसरी पीढी मैदान में है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: ठाकरे और शिंदे में किसी को नहीं मिलेगा शिवसेना का चुनाव चिन्ह, उपचुनाव से पहले EC का आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+