प्रणब मुखर्जी और सुव्रा मुखर्जी की कुछ अनदेखी तस्वीरें
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणम मुखर्जी की पत्नी और देश की प्रथम महिला सुव्रा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। बुधवार को राष्ट्रपति भवन में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों को तांता लगा रहा। कई मंत्रियों के अलावा बांग्लादेश से उनकी सहेली और प्रधानमंत्री शेख हसीना भी नई दिल्ली आईं और उन्होंने सुव्रा को श्रद्धांजलि दी।
इन सबके बीच ही कुछ ऐसी ऐसी तस्वीरें भी हम आपको दिखाना चाहते हैं जिन्हें आपने अभी तक नहीं देखा होगा। ये तस्वीरें अगर राष्ट्रपति के एक अलग अंदाज से आपको रूबरू करवाएंगी तो वहीं सुव्रा मुखर्जी के व्यक्तित्व की ओर भी इशारा करती हैं। सुव्रा का जन्म बांग्लादेश के नरैली में हुआ था। प्रणब दा के साथ वह वर्ष 1957 में शादी के बंधन में बंधी थीं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए देश के प्रथम नागरिक और प्रथम महिला से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें।

70 का दशक
यह फोटोग्राफ वर्ष 1979 की है और राष्ट्रपति और प्रथम महिला इसमें उस समय के आधिकारिक निवास राजधानी दिल्ली के 11 अशोक रोड पर रहते थे। यह वह समय था जब प्रणब दा कांग्रेस में एक वरिष्ठ पद पर नियुक्त किए गए थे।

80 का दशक और जंतर-मंतर पर होली
यह फोटोग्राफ 80 के दशक के शुरुआती दिनों की है। होली का मौका था और प्रणब दा अपनी पत्नी सुव्रा मुखर्जी के साथ आज धरने के लिए मशहूर जंतर-मंतर पर होली मना रहे थे।

हेमंत दा के साथ सुव्रा मुखर्जी
इस फोटोग्राफ में सुव्रा मुखर्जी बॉलीवुड और बांग्ला फिल्मों के जाने-माने पार्श्व गायक हेमंत कुमार मुखर्जी के साथ नजर आ रही हैं।

बेटे की शादी पर सु्व्रा मुखर्जी
यह फोटोग्राफ वर्ष 1984 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी के शादी की है। इस फोटोग्राफ में प्रणब दा और सुव्रा मुखर्जी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भी नजर आ रहे हैं।

इंदिरा और राजीव गांधी के साथ सुव्रा
अभिजीत मुखर्जी की शादी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा और राजीव गांधी के साथ सुव्रा और प्रणब दा।

महिलाओं के बीच सुव्रा
इस फोटोग्राफ में सुव्रा मुखर्जी (मध्य में) पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कुछ और महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं।

बेटे अभिजीत के साथ सु्व्रा
अपने बेटे अभिजीत के साथ प्रथम महिला सु्व्रा मुखर्जी।

प्रणब दा के पिता और सुव्रा मुखर्जी
यह फोटोग्राफ प्रणब मुखर्जी के पिता के कामदा किंकर मुखर्जी के साथ हैं।यह फोटोग्राफ भी 1980 के शुरुआती समय की है।












Click it and Unblock the Notifications