उन्नाव रेप पीड़िता की हालात नाजुक, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया
नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 90 फीसदी जल चुकी पीड़िता को एयर एंबुलेंस के जरिए लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल से दिल्ली के सफदरजंग में शिफ्ट किया जा रहा है। लखनऊ के डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद पीड़िता को एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया है।

पीड़िता को जल्द से जल्द सफदरगंज अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। एयरपोर्ट से सफदरजंग तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। एयरपोर्ट से अस्पताल तक के 13किमी के रास्ते को 18 मिनट में तय कर पीड़िता को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप के बाद पीड़िता को खेत में जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। पीड़िता के शरीर का 90 90 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है। पीड़िता ने जलने के बावजूद 1 किलोमीटर तक भागकर लोगों की मदद मांगी और खुद पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस ने फौरन पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालात देखकर डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications