Kuldeep Singh Sengar केस में दहाड़ने वाली Yogita Bhayana कौन हैं? Unnao Case पीड़िता के लिए सड़कों पर उतरीं
Yogita Bhayana, Unnao Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सशर्त जमानत पर रोक लगा दी है और साथ ही पूर्व विधायक को एक नोटिस जारी करते हुए इस मामले में जवाब भी मांगा है। आपको बता दें कि जिस दिन से सेंगर को सशर्त जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया था, उसी दिन से देश में आक्रोश फैला हुआ था, लोग सड़कों पर इस फैसले के विरोध में उतर आए थे।
लेकिन 29 दिसंबर 2025 को SC ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी, जिसके बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। लोकप्रिय महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा 'सुप्रीम कोर्ट को बहुत बहुत धन्यवाद।'

मीडिया से बात करते हुए महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा ' सत्यमेव जयते। हमें इसी आदेश की उम्मीद थी। हम इसके लिए सुप्रीम कोर्ट और सभी मीडिया का धन्यवाद करते हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में संवेदनशील रहा है। यह न्याय का बहुत ही बेसिक सिद्धांत था। इससे देश की बेटियों को यह संदेश जाएगा कि अगर उनके साथ अन्याय होता है, तो उन्हें न्याय मिलेगा।'
कौन है Yogita Bhayana?
अपने इस बयान के बाद योगिता भयाना भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गई हैं और लोग उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें गूगल और सोशल मीडिया पर सर्च किया जा रहा है।
पीपीआरआई की प्रमुख हैं Yogita Bhayana
तो आपको बता दें कि बेबाक अंदाज वाली योगिता भयाना भारत में बलात्कार विरोधी एक सुप्रसिद्ध कार्यकर्ता हैं, जिनका जन्म दिल्ली में हुआ है और वो पीपल अगेंस्ट रेप इन इंडिया (पीपीआरआई) की प्रमुख हैं।'मालूम हो कि यह संगठन बलात्कार पीड़ितों की मदद करता है और उनके लिए न्याय की आवाज उठाता है।

'चुप्पी अपराधियों को ताकत देती है'
योगिता भयाना ने 'नारी के 2 दिन' नामक एक अभियान शुरू किया है, उनका मानना है कि समाज में बदलाव तभी संभव है जब पीड़ित बिना डर के अपनी बात रख सकें। वे अक्सर कहती हैं कि चुप्पी अपराधियों को ताकत देती है, जबकि आवाज न्याय का रास्ता खोलती है।'
सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं Yogita Bhayana
आपदा प्रबंधन में स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण करने वाली योगिता भयाना टीवी डिबेट्स, सेमिनारों और सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। उनकी स्पष्ट और बेबाक शैली उन्हें अलग पहचान देती है।
क्या बोला कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने?
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने कहा, 'हम आज केस की मेरिट पर बहस शुरू भी नहीं कर पाए, कि उसने अपना बयान कई बार बदला है, समय तीन बार बदला है, पहले दोपहर 2 बजे, फिर शाम 6 बजे और आखिर में रात 8 बजे। AIIMS मेडिकल बोर्ड की एक रिपोर्ट है कि वह 18 साल से ज़्यादा की थी... मैं पिछले 8 सालों से न्याय के लिए लड़ रही हूं।'

'मेरे परिवार के दुख का कोई मतलब नहीं'
'लेकिन शायद मेरे और मेरे परिवार के दुख का कोई मतलब नहीं है। हमसे हमारी इज़्जत, हमारी शांति और यहां तक कि हमारी बात सुने जाने का मौलिक अधिकार भी छीन लिया गया है। फिर भी न्याय की उम्मीद है। मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि कोई गलत जानकारी न फैलाएं।'

Unnao Case: 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत'
उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बेल पर SC की सुनवाई पर, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, 'मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। पूरा देश इस अत्याचार के खिलाफ पीड़िता के साथ खड़ा है। अगर पीड़िता राहुल गांधी से नहीं मिली होती, तो उस पर अत्याचार जारी रहते।'












Click it and Unblock the Notifications