ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज ने लिखी ऐसी अंग्रेजी,यूजर्स चुटकी लेते हुए बोले- पीएम मोदी इन्हें कुछ पढ़ाइए
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज ने लिखी ऐसी अंग्रेजी,यूजर्स चुटकी लेते हुए बोले- पीएम मोदी इन्हें कुछ पढ़ाइए
Cabinet Minister Giriraj Singh's English: मोदी सरकार के में ऐसे कई मंत्री हैं जो अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।इनमें केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह भी शुमार हैं। वहीं इस बार उन्हें एक ट्टिटर पर एक पोस्ट लिखना काफी भर पड़ गया है। उन्होंने ऐसी अंग्रेजी लिख दी है जिसको लेकर वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

टी 20 के रोमांचक मैच पर दिया रिएक्शन
दरअसल, टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान और जिम्बाग्वे के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें पाकिस्तान की हार हुई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट लिख रहे थे। वहीं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इसे लेकर ट्टीट किया, लेकिन उन्होंने लिखे तो तीन ही शब्द लेकिन ऐसी गलती कर दी कि यूसर्ज उनके अंग्रेजी ज्ञान का मजाक उड़ाने लगे।
Recommended Video

गिरिराज सिंह ने जानें क्या लिखा
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज ने 'boys pled bell'। जिसके बाद यूजर्स ट्टिटर पर जमकर मजा लेने लगे। लोग उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी तक को टैग कर दिया और सलाह देते हुए बोले पीएम नरेंद्र मोदी इन्हें कुछ पढ़ाइए। एक यूजर ने लिखा वाह रे अंग्रेजी। एक यूजर ने लिखा व्हाट अ लवली इंग्लिश गिरिराज काका।'
boys pled bell
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 27, 2022
कुछ यूजर्स ने दावा किया मंत्री ने ऐसा लिखकर पाक पर तंज कसा है
वहीं कुछ ने गिरिराज सिंह का बचाव करते हुए कमेंट किया कि मंत्री ने ऐसा जानबूझ कर ये ट्वीट कर पाकिस्तान पर कटाक्ष किया है। एक यूजर ने ने लिखा "एक मिनिस्टर, जिनको खुद अंग्रेजी नहीं आती। वो अंग्रेजी लिख कर अपना मजाक बनवा रहे हैं"। इसका एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा "मंत्री गिरिराज सिंह ने ये लिखकर पाकिस्तान का मजाक बनाया है"। एक यूजर ने लिखा "जिनको नहीं समझ में आया, वो पाकिस्तान चला जाए"।












Click it and Unblock the Notifications