रवि किशन को मिला केंद्रीय मंत्री का साथ, बोले- जया जी जैसा कह रही हैं, वैसा नहीं है

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर जिस तरह से भाजपा सांसद रवि किशन ने संसद में बयान दिया, उसके खिलाफ आज राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने तीखा भाषण दिया। जया बच्चन ने बिना नाम लिए रवि किशन पर जमकर हमला बोला और कहा जिस थाली में लोग खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। लेकिन इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रवि किशन का बचाव किया है। रामदास आठवले ने कहा कि जया बच्चन जी ने जो कहा है, वैसा नहीं है, फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम नहीं किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने रवि किशन का किया समर्थन

केंद्रीय मंत्री ने रवि किशन का किया समर्थन

रवि किशन का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है। एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और अन्य को इस मामले में गिरफ्तार किया है। रवि किशन जी ने जो बयान दिया है वह इंडस्ट्री को बचाने के लिए दिया है, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को ड्रग मुक्त करने की बात कही है जोकि सही है। वहीं जिस तरह से जया बच्चन ने रवि किशन पर तीखा हमला किया, उसपर रवि किशन ने पलटवार करते हुए कहा कि जया जी ने शायद मेरा बयान ध्यान से नहीं सुना।

रवि किशन ने दिया जवाब

रवि किशन ने दिया जवाब

रवि किशन ने कहा कि , हमें अपनी इंडस्ट्री और युवाओं को बचाना है, मुझे उम्मीद थी कि एक वरिष्ठ होने के नाते वो इस बात को समझेंगी लेकिन जो भी बात कही गई हो, मैं इस मसले पर अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।उनकी पार्टी अलग है, उनकी विचारधारा अलग है। मेरी पार्टी भाजपा है, हमारी विचारधारा है गंदगी को देश से साफ करना। जितनी फिल्म इंडस्ट्री उनकी (जया बच्चन की) है उतना हक इस इंडस्ट्री पर मेरा भी है, मैं इंडस्ट्री को खोखला होने नहीं दूंगा भले मेरी जान चली जाए।'

Recommended Video

    Parliament Monsoon Session: Bollywood के छवि बिगाड़ने पर खफा हुईं Jaya Bachchan | वनइंडिया हिंदी
    जया बच्चन ने बोला हमला

    जया बच्चन ने बोला हमला

    बता दें कि जया बच्चन ने राज्य सभा में रवि किशन पर हमला बोलते हुए कहा 'जिन लोगों ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्‍कुल सहमत नहीं हूं, उन्‍होंने सरकार से अपील की कि वो ऐसे लोगों से कहे कि इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल न करें। उन्‍होंने एक वक्‍त ऐसे लोगों के लिए कहा कि 'जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।' वहीं रवि किशन ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि जया बच्चन मेरा सपोर्ट देंगी, बॉलीवुड में हर कोई ड्रग एडिक्ट नहीं है, लेकिन हम इस बात को इनकार नहीं कर सकते हैं कि वहां पर ड्रग कार्टेल काम कर रहा है, रवि किशन ने कहा कि इस ड्रग कार्टेल की रीढ़ तोड़ना जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+