योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद किस बात पर मायूस हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी?
योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद किस बात पर मायूस हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी?
लखनऊ, 26 मार्च: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए सीएम पद की शपथ ली। इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर नजर आईं लेकिन योगी मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मायूस हो गई हैं। इतना ही नहीं अपनी मायूसी को लेकर उन्होंने टृवीट तक कर डाला है।

मंच पर इन दिग्गज नेताओं के बगल में स्मृति ईरानी को दी गई सीट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर योगी कैबिनेट-2 के शपथ-ग्रहण समारोह के लिए बने भव्य मंच पर मोदी कैबिनेट के कुछ खास मंत्री ही विराजमान नजर आए जिनमें स्मृति ईरानी भी शामिल थीं। मंच पर मंत्री नितिन गडकरी और गृहमंत्री अमित शाह के बगल में स्मृति ईरानी बैंठी थीं ।

मंच पर बैठकर स्मृति ईरानी ने क्लिक की फोटो
मंच पर बैठे हुए स्मृति ईरानी ने समारोह की कई फोटोज भी लीं जिनमें से एक फोटो उन्होंने बिलकुल गडकरी के बगल से ली जिसमें गडकरी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नजर आ रहे हैं।

अपने खींची हुई फोटो को पेपर में छपा देख हैरान मायूस
अपनी खींची हुई इस फोटो को उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्र में न्यूज एजेंसी एएनआई को क्रेडिट देते हुए छापी हैं जिस पर नजर पड़ते ही स्मृति ईरानी ने इस अखबार की कटिंग शेयर करते हुए ट्वीट किया है।

स्मृति ईरानी ने लिखा फोटो मैंने खींची....
अपने ट्वीट में स्मृति ईरानी ने लिखा - फोटो मैंने खींची क्रैडिट एएनआई को दिया। स्मृति ईरानी का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।
photo maine kheenchi credit @ANI ko gaya 😔 pic.twitter.com/gYW3u8mGSA
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 26, 2022
ट्वीटर पर लोग मजा लेते हुए कर रहे ऐसे कमेंट
एक यूजर ने लिखा- आपके कैमरा का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। वहीं दूसरे ने लिखा - अरे स्मृति मैम सबको 100 फीसदी पता है ये आपने ही खींची है । वहीं एक और ने लिखा अब हम सब इसके जंतर-मंतर पर धरना देंगे।












Click it and Unblock the Notifications