Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बयां किया 'एक पत्नी के जीवन का सच', वायरल हुई तस्वीर

23 मार्च 1976 को जन्मी स्मृति ईरानी इस वक्त केंद्रीय मंत्री हैं, वो मोदी कैबिनेट वन में भी शिक्षा मंत्री रह चुकी हैं। दिल्ली में जन्मी स्मृति ईरानी के पिता पंजाबी और मां बंगाली हैं।

Smriti Irani

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ना केवल विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देना जानती हैं बल्कि उन्हें ये भी पता है कि लाइफ में किस पल को किस तरह से जीना है? सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली स्मृति ईरानी उन लोगों में से हैं जो दूसरों का नहीं बल्कि खुद का मजाक उड़ाते हैं। वो वक्त-वक्त पर अपने से जुड़ी कुछ मजेदार तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं, जो कि वायरल हो जाती है। इस बार भी उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो किसी डिपार्टमेंटल स्टोर में घर का सामान खरीदते दिखाई पड़ रही हैं।

' आप जानते हैं कि आप तब बूढ़े हो रहे हैं..'

' आप जानते हैं कि आप तब बूढ़े हो रहे हैं..'

इस तस्वीर में वो सलवार सूट पहने और मुंह पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। स्मृति ने इस फोटो के साथ ही एक बढ़िया सा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ' आप जानते हैं कि आप तब बूढ़े हो रहे हैं, जब छुट्टी मनाने वालों के साथ घूमने के बजाय आप काम को प्राथमिकता देने लग जाएं' 🤪💕🎄#lifeofawife 🧑‍🎄

वायरल हुई स्मृति ईरानी की पोस्ट

वायरल हुई स्मृति ईरानी की पोस्ट

स्मृति ईरानी ने एक वाइफ की लाइफ को बहुत ही सुंदर ढंग से लोगों को समझाने की कोशिश की, जिसे उनके दोस्त, फॉलोअर्स और फैंस काफी अच्छी तरह से समझ भी गए हैं इसलिए ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और जमकर लोग ईरानी की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहा है तो कुछ लोगों ने स्मृति ईरानी की सादगी और सोच को सलाम किया है।

'मेरी दोस्त मास्क में बहुत प्यारी लग रही है'

'मेरी दोस्त मास्क में बहुत प्यारी लग रही है'

पोस्ट पर कमेंट करने वालों में से ईरानी की करीबी दोस्त और टीवी की महारानी एकता कपूर भी शामिल हैं, जिन्होंने ईरानी के लिए लिखा है कि 'मेरी दोस्त मास्क में बहुत प्यारी लग रही है' , तो भावना सौम्या ने लिखा है कि ' हर एक फेज का अर्थ होता है'। तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 'आपके जैसे राजनेताओं का होना हमारे लिए लकी बात है।' कुल मिलाकर स्मृति ईरानी की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

स्मृति ईरानी का परिचय

स्मृति ईरानी का परिचय

23 मार्च 1976 को जन्मी स्मृति ईरानी इस वक्त कपड़ा-महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं, वो मोदी कैबिनेट वन में भी शिक्षा मंत्री रह चुकी हैं। दिल्ली में मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी स्मृति ईरानी के पिता पंजाबी और मां बंगाली हैं और उन्होंने पारसी व्यवसायी जुबिन ईरानी से शादी की है। ईरानी ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से, जिसमें उन्होंने तुलसी वीरानी का रोल निभाकर इस किरदार को अमर कर दिया।

राहुल गांधी को हराकर रचा इतिहास

उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2003 में तब हुई जब उन्होंने भाजपा ज्वाइन की, उन्होंने साल 2014 में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई थी लेकिन फिर भी मोदी कैबिनेट में उन्हें मंत्री बनाया गया था। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी से हराकर सफलता का नया इतिहास रचा था और इसके बाद वो दोबारा से मोदी सरकार 2 में मंत्री बनी हैं।

Smriti Irani

Recommended Video

    Congress नेता Ajay Rai के विवादित बयान पर Smriti Irani का प्रहार | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+