सड़क हादसे का शिकार हुए केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, पत्नी की हालत गंभीर
नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी सोमवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक घायल हैं जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद दोनों को आनन-फानन में नजदीकी सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनके उपचार में लगी हुई है। इलाज में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है, वहीं उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अकोला में हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications