ओवैसी पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का पलटवार, बोलीं- इन्हें अफगानिस्तान भेज दीजिए
नई दिल्ली, 20 अगस्त। तालिबान के नियंत्रण के बाद जिस तरह से पूरी दुनिया में अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है उसको लेकर चर्चा हो रही है। अफगानिस्तान में संकट इतना बढ़ गया है कि लोग किसी भी तरह से देश छोड़ देना चाहते हैं। इस बीच भारत में तालिबान को लेकर राजनीति होने लगी है। एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है लेकिन उन्हें अफगानिस्तान की चिंता सता रही है। ओवैसी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने पलटवार किया है।
Recommended Video

शोभा करंदलाजे ने कहा कि अच्छा हो कि असदुद्दीन ओवैसी को अफगानिस्तान भेज दिया जाए जहां वो अपनी महिलाओं और अपने समुदाय की रक्षा कर सके। बता दें कि ओवैसी ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर 9 में से एक बच्ची की 5 साल की उम्र से पहले मृत्यु हो जाती है, यहां महिलाओं पर अत्याचार होते हैं, लेकिन केंद्र सरकार को इस बात की चिंता है कि अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है। ओवैसी ने कहा कि क्या भारत में ये सब नहीं हो रहा है।
ओवैसी ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद इसका सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान को हुआ। अल कायदा और दाएश अफगानिस्तान पहुंच चुका है, आईएसआई तालिबान पर नियंत्रण करता है और यह सबको पता है। आईएसआई तालिबान का इस्तेमाल कठपुतली की तरह करता है। इससे पहले सपा सांसद शफीकउर्रहमान बर्क ने कहा था कि तालिबान ने अफगानिस्तान में अमेरिका के पांव जमने नहीं दिया, अब तालिबान खुद अपने देश को चलाएगा। यही नहीं बर्क ने कहा कि जैसे भारतीयों ने मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वैसे ही अफगानिस्तान ने यह लड़ाई लड़ी।












Click it and Unblock the Notifications