76 वर्ष की उम्र में शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

Shivraj Singh Chouhan Mother Death: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी दूसरी मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे करीब 76 वर्ष की थीं और पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं। सांस संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। काशीबाई के निधन की खबर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने सभी पहले से तय कार्यक्रम रद्द कर दिए। परिजनों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित पैतृक गांव जैत में किया जाएगा।

Shivraj Singh Chouhan Mother Death News

रायसेन का किसान सम्मेलन भी रद्द

शिवराज सिंह चौहान को शुक्रवार को रायसेन में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होना था। हालांकि, मां के निधन के कारण वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा उनके आगे के सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका! फिर जाना होगा जेल, किस वजह से मिली एक महिने की मोहलत?

बचपन में हो गया था पहली मां का निधन

शिवराज सिंह चौहान की पहली मां का नाम सुंदरबाई था। बचपन में ही उनका निधन हो गया था। इसके बाद बच्चों की देखभाल और परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने काशीबाई से दूसरी शादी की थी। काशीबाई ने परिवार को संभाला और सभी बच्चों का पालन-पोषण किया।

परिवार में हैं चार भाई-बहन

शिवराज सिंह चौहान के चार भाई-बहन हैं। इनमें नरेंद्र सिंह चौहान, शशि और रोहित सिंह चौहान शामिल हैं। वहीं, काशीबाई के एक बेटे वरुण सिंह चौहान हैं, जो पेशे से वकील हैं।

काशीबाई भोपाल के साकेत नगर में रहती थीं। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी। सांस लेने में परेशानी बढ़ने पर उन्हें भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां एक सप्ताह तक उनका इलाज चला। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+