'नहीं पहुंचेगी सिखों को ठेस, इंदिरा का सच होगा उजागर', फिल्म 'इमरजेंसी' पर बोले केंद्रीय मंत्री बिट्टू

Ravneet Singh On Emergency Film: भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को हरी झंडी मिल चुकी है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से रिलीज की परमिशन मिल गई है। इस सम्बंध में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विपक्ष की तरफ से उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि फिल्म इमरजेंसी में अब कोई भी ऐसा दृश्य नहीं है, जो सिख या हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला हों।

बिट्टू ने कहा कि फिल्म को क्लियर करने से पूर्व दो बार बुद्धिजीवियों ने देखा है, तब जाकर फिल्म को हरी झंडी दी गई है, उसके बाद ही यह सर्टिफिकेट जारी हुआ। लिहाजा फिल्म को लेकर अब किसी भी तरह का विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।

maharashtra news

फिल्म 'इमरजेंसी' पर बिट्टू ने कहा कि ''मैं जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि फिल्म में कोई भी ऐसा दृश्य नहीं है जो सिख या पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता हो। आप क्यों नहीं चाहते कि देश हमारे दरबार साहिब पर हमले, विभिन्न शहरों में सिखों और पंजाबियों पर हमले के बारे में जानें। ?...आप यह नहीं दिखाना चाहते कि 1984 के सिख नरसंहार के दौरान कांग्रेस सरकार ने क्या किया? जो कोई भी इस फिल्म का विरोध करता है, वह नहीं चाहता कि इंदिरा गांधी की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने क्या किया, इसकी सच्चाई लोगों के सामने आए। .."

कंगना रनौत ने खुद दी जानकारी, रोक हटा दी गई है

ज्ञात हो कि इमरजेंसी फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म में इंदिरा गांधी की हत्या और उसके पूर्व और बाद के हालातों को फिल्गमाया गया है। फिल्म को लेकर सिख संगठन सहित कांग्रेस की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इस कारण से फिल्म की रिलीज पर रोक लगी हुई थी, जो अब हट चुकी है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा था। फिल्म के कई सीन हटाए जाने के बाद सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला है। कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी फिल्म इमरजेंसी जल्द रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें ज्वैलथीफ या तस्करी? रायपुर बस स्टैंड में पकड़ा गया 10 करोड़ का सोना, 3 आरोपी गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+