'पाकिस्तान को योग दिवस के बारे में अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए'
नई दिल्ली। एक तरफ जहां आज भारत सहित पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है वहीं दूसरी तरफ कट्टरपंथियों के भय से पाकिस्तान ने योग दिवस को मनाने से इनकार कर दिया है। वहीं पाकिस्तान के इस रवैये पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कहा कि पाक को एक बार फिर अपने इस फैसले पर विचार करना चाहिए।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि योग के जरिए पाकिस्तान में शांति आ सकती है। लिहाजा पाक को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाक यो यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि दुनिया के 190 देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए सहमत हुए हैं जिसमें से 44 इस्लामिक देश हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आप देख सकते हैं कि चीन, न्यूयॉर्क से लेकर अमेरिका तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाक ने खुद कहा था कि योग के बारे में पाकिस्तान में अब चर्चा होगी लेकिन अचानक ही पाक ने योग दिवस का बहिष्कार कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार चाहती है कि उनके पड़ोसी देश से संबंध बेहतर रहे। उन्होंने कहा कि योग दिवस में भाग लेने से दोनों देशों के संबंधों में सुधार होता लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा करना उचित नहीं समझा।













Click it and Unblock the Notifications