केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के काफिले की एक गाड़ी की बस से भीषण टक्कर, कई लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काफिले की एक गाड़ी की बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बस से गाड़ी का पिछला हिस्सा टकरा गया।

Photo Credit:
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दमोह में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के काफिले के एक वाहन की बस से भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा मंगलवार रात हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का वहां इलाज चल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काफिले की एक गाड़ी की बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बस से गाड़ी का पिछला हिस्सा टकरा गया। एक को छोड़कर गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- Karnataka: PM मोदी के भाई प्रह्लाद की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती












Click it and Unblock the Notifications