Karnataka: PM मोदी के भाई प्रह्लाद की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की कार मंगलवार को मैसूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के भाई अपने परिवार के साथ कार में यात्रा कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई की कार कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रह्ललाद मोदी अपने परिवार के साथ मैसूर जा रहे थे। कार इतनी बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुई है कि आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। फिलहाल उन्हें पूरे परिवार सहित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक कार में प्रह्लाद मोदी की पत्नी और बच्चे भी सवार थे। इस हादसे में पूरे परिवार को हल्की चोट आई है। प्रह्लाद मोदी, पीएम मोदी के छोटे भाई, दामोदरदास मूलचंद मोदी और उनकी पत्नी हीराबेन से पैदा हुए छह बच्चों में चौथे हैं। वह ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष हैं।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब प्रह्लाद मोदी कार से मैसूर (कर्नाटक) के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। जैसे ही कार कड़ाकोला में पहुंची दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद प्रह्लाद मोदी के परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, हादसे के बाद मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया। मामले में प्रह्लाद मोदी की बेटी का कहना है कि हादसा बांदीपुरा जाते हुआ। कार हादसे में मेरे पिता प्रह्लाद मोदी और मेरे भाई और भाभी घायल हो गईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि परिवार के दो सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, अभी इस पूरे मामले में पीएम मोदी नरेंद्र मोदी का कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि पीएम मोदी के भाई ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष हैं।
ये भी पढ़ें- वीर बाल दिवस: 'इतिहास के नाम पर गढ़े हुए नरेटिव पढ़ाते रहे, ताकि...' औरंगजेब की बर्बरता पर क्या बोले पीएम?
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications