केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना संक्रमण से निधन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी 65 साल के थे। बुधवार रात दिल्ली स्थित अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। अंगड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित थे और बीते 12 दिन से उनका एम्स में इलाज चल रहा था। कर्नाटक के बेलगाम से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद वो इलाज के लिए एम्स में भर्ती हुए थे। बुधवार रात एम्स से अचानक उनकी मौत की खबर आई।

Recommended Video

    Suresh Angadi passes away: Coronavirus से केंद्रीय मंत्री Suresh Angadi का निधन | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

    दिल्ली में आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी की मौत के शोक में दिल्ली में कल (24 सितंबर) सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक में भाजपा के बड़े चेहरों में गिने जाते थे। वे 2004, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार से बेलगाम से सांसद चुने जा रहे थे। बोलगावी के कोप्पा गांव में जन्मे सुरेश अंगड़ी ने कानून की डिग्री ली थी। कई केंद्रीय मंत्रियों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। अंगड़ी मोदी मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी कोरोना से जान गई है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

    प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

    केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी अचानक निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हूं। ओम शांति।

     इन नेताओं ने भी जताया शोक

    इन नेताओं ने भी जताया शोक

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा- केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है।

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- मैं हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अंगड़ी जी को याद करता हूं। उनके बार में यह दुखद समाचार सुनकर काफी दुख हुआ। केंद्रीय रेलमंत्री ने अंगड़ी के साथ फोटो शेयर करते हुए उनकी मौत पर दुख जताया है। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी सुरेश अंगड़ी की मौत पर दुख और मातम का इजहार किया है।

    ये भी पढ़िए- कोरोना से ज्यादा प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+