केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को हुआ कोरोना
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को हुआ कोरोना
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सोमवार को मंत्री चौबे की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मंत्री ने स्वयं दी है।
Recommended Video

मंत्री चौबे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने आज कोविड 19 का टेस्ट करवापया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबियत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में मैं सभी दिशा- निर्देश का पालन कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा मेरा अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करके अपनी कोविड 19 की जांच करवा लें।
बता दें बिट्रेन में कोरोना वायरस का न्यू स्ट्रेन का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।वहीं भारत में भी इस नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमित लोग पाए जा रहे हैं। इस नए स्ट्रेन ने दुनिया भर में खलबली मचा दी है और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसको देखते हुए सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में जारी किए दिशा-निर्देशों को अब 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। जिसका सख्ती से पालन करना होगा।
बता दें अब तक कोरोना वायरस से कई अभिनेता, नेता और मशहूर हस्तियों ने अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना महामारी के कारण 2020 कई बुरी यादें दे कर जा रहा है। वहीं इस नए स्ट्रेन के आने के बाद नए वर्ष 2021 में भी कोरोना से जल्दी छुटकारा मिल पाएगा इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications