नितिन गडकरी का दावा- दिसंबर से पहले 70 से 80 फीसदी साफ हो जाएगी गंगा

बागपत। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा सफाई को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता सरकार की बड़ी प्राथमिकता है, इस पर तेजी से काम चल रहा है। इसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि इस साल दिसंबर से पहले गंगा 70 से 80 फीसदी साफ हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने ये बातें कहीं।

बागपत में बोले नितिन गडकरी

बागपत में बोले नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को बागपत पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का उद्घाटन किया। इस दौरान गंगा स्वच्छता की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगस्त में मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गंगा नदी के किनारे सफाई कार्य की समीक्षा की है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 में कुंभ मेला शुरू होने से पहले गंगा नदी को साफ करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी।

दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का किया उद्घाटन

दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का किया उद्घाटन

नितिन गडकरी ने कहा कि कुंभ मेले से पहले हम इलाहाबाद के पास गंगा को प्रदूषित करने वाली नालियों को साफ करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को धन उपलब्ध कराएंगे। इलाहाबाद से वाराणसी तक गंगा को साफ करने के लिए चार ड्रेजर भेजे जाएंगे। स्वच्छ और शुद्ध गंगा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने वादा किया कि इस साल दिसंबर से पहले गंगा सफाई का 70 से 80 फीसदी काम पूरा कर लिया जाएगा।

'गंगा सफाई के लिए 1700 करोड़ रुपये देने का ऐलान'

'गंगा सफाई के लिए 1700 करोड़ रुपये देने का ऐलान'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने गंगा सफाई के लिए 1700 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही इलाहाबाद में चार नदी पोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा। मंत्रालय नवंबर के अंत तक इलाहाबाद और वाराणसी के बीच 40 लोगों की क्षमता वाली एयरबोट सेवाएं भी लॉन्च करेगा। सड़क निर्माण पर बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार देश में सड़क निर्माण पर ज्यादा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें अच्छी होंगी तो विकास की गति भी तेज होगी।

स्वच्छ और शुद्ध गंगा हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

स्वच्छ और शुद्ध गंगा हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि नई सड़क परियोजनाओं से दिल्ली और मेरठ की दूरी महज 40 मिनट में सिमट कर रह जाएगी, जबकि पहले इस दूरी को पूरा करने में करीब 4 घंटे का समय लगते थे। दिल्ली से सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम 2 चरणों में किया जाएगा। 124.18 किमी लंबी इस परियोजना के लिए 1505.72 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+