भाई दूज पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का टीका करने पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति

नई दिल्‍ली, 06 नवंबर। देश भर में शनिवार को भाई दूज का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को टीका लगाकर उनकी लंबी आयु और उनकी बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की। सियासी गलियारों में भी भाई दूज का पर्व का असर दिखाई दिया। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्बास नकवी को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया टीका किया और आरती उतारी।

nakvi

साध्वी निरंजन ज्योति मुख्‍तार नकवी का टीका करने के लिए उनके घर पहुंची। सामने आए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि जोगिया वस्‍त्र पहले साध्‍वी निरंजन ज्योति जब कार से उतरी तो उनको रिसीव करने अब्बास नकवी स्‍वयं गेट पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण स्‍टाइल में सजे आंगन में ट्रेडिशनल चारपाई पर बैठकर मंत्री नकवी ने साध्‍वी निरंजन ज्‍योति से भाई दूज का टीका लगवाया। इस अवसर पर नकवी की पत्‍नी भी उनके बगल बैठी नजर आईं।

नकवी ने इस अवसर पर पूरे देश को शुभकामनाएं दीं और कहा

इन परंपराओं और त्योहारों ने देश को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' बनाया है। साध्वी जी हर साल मुझसे मिलने आती हैं और मुझे आशीर्वाद देती हैं, चाहे वो रक्षा बंधन का अवसर हो या भाई दूज। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।

वहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा
मैं उनके लंबे जीवन की कामना करती हूं, वो स्वस्थ रहें और इस देश को विकास के पथ पर ले जाएं। भारत अनेक परंपराओं और संस्कृतियों का देश है। आज का दिन भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। इस तरह की परंपराएं हमारे देश को एक साथ बांधती हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग नकवी को ट्रोल करते हुए सवाल कर रहे हैं कि यह कौन से धर्म को मानते हैं? कुछ यूजर जय श्री राम लिख कर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये हिंदुस्‍तान, मेरा भारत महान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+