केरल राहत शिविर में सोते हुए फोटो पोस्ट कर फंसे केंद्रीय मंत्री, लोग बोले- यह पब्लिसिटी का समय नहीं है

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस के एक फोटो पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल के जी अल्फोंस ने सोमवार को केरल पहुंचे हुए थे और वहीं बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का जायजा भी लिया था। लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर कर दी जिसमें वो जमीन पर बिछे गद्दे पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। बस इसी बात को लेकर लोगों ने पर्यटन मंत्री को निशाने पर ले लिया और उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए हिदायत दे डाली।

Union Minister KJ Alphons trolled after posts a photo of sleeps in Kerala relief camp

एक यूजर ने मंत्री महोदय को हिदायत देते हुए कहा कि यह पब्लिसिटी का समय नहीं है। ऐसा करना केरल की जनता के साथ मजाक है। इस समय आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। लोगों ने उनको नसीहत देते हुए कहा कि एक केंद्रीय मंत्री होने के नाते आप केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए योग्य मददगार साबित हो सकते हैं। इसलिए कुछ करिए। बता दें कि के जी अल्फोंस ने जो फोटो शेयर किया है उसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ-साथ बीजेपी को भी टैग किया हुआ है।

बारिश और बाढ़ से अब तक 383 लोगों की मौत
केजे अल्फोंस मुख्य रूप से केरल से आते हैं। जहां बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से अब तक 383 लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। लगभग 13 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। इसके बाद भी केजी अल्फोंस ने राहत शिविर में सोते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की दी।

पीएम मोदी ने लिया था बाढ़ का जायजा
बारिश और बाढ़ की स्थितियों का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले हफ्ते केरल दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर की मदद से हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा भी लिया था। साथ में पीएम ने कहा था दुख की इस घड़ी में वो और उनकी सरकार केरल के लोगों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें-Kerala floods: सिर्फ लोगों की ही नहीं जानवरों की भी मदद कर रहे हैं कोहली और अनुष्का

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+