हम लोगों का विश्वास जीत रहे...पूर्वोत्तर में BJP की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बयान
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, पूर्वोत्तर में बीजेपी जिस तरह जीत रही है और लोगों का समर्थन हासिल कर रही है, उसके पीछे सीधा सा कारण यह है कि पीएम मोदी द्वारा किया गया काम जनता तक पहुंच रहा है.

पूर्वोत्तर के तीनों राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती का सिलसिला जारी है, जहां काउंटिंग जैसे-जैसे पूरी होती चली जा रही है, वैसे-वैसे नतीजे भी सामने आ रहे हैं। तीनों राज्यों की सभी सीटों पर लगभग रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, यहां क्षेत्रीय दल भी बाजी मारते नजर आए हैं। उधर, मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं अब चुनाव नतीजों के सामने आते ही अलग-अलग दलों के बयान भी निकलकर सामने आने लगे हैं, जहां बीजेपी को मिल रही बढ़त को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा की, अगर हम चुनाव जीत रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास जीत रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कही ये बात
पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के चुनाव में एक बार फिर से क्षेत्रीय दलों ने सफलता हासिल की है, जहां त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा संगठन और क्षेत्रीय दलों को बड़ी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्रीय दलों के प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, पूर्वोत्तर में बीजेपी जिस तरह जीत रही है और लोगों का समर्थन हासिल कर रही है, उसके पीछे सीधा सा कारण यह है कि पीएम मोदी द्वारा किया गया काम जनता तक पहुंच रहा है, वह सूत्र है। अगर हम चुनाव जीत रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास जीत रहे हैं।
वोटों की गिनती जारी है
पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों में 16 और 27 फरवरी को मतदान हुआ था, जहां अब 2 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है, जिसमें नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, यहां क्षेत्रीय दल भी बाजी मारते नजर आए हैं। उधर, मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वही अब जल्द ही तीनों राज्यों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी जहां यह तय हो जाएगा कि इन तीनों राज्यों में किस पार्टी ने बहुमत हासिल किया है, और किसके हाथ इन तीनों ही राज्यों में सत्ता की चाबी लगी है।
ये भी पढ़े- Kadaknath की देश से लेकर विदेश तक डिमांड, सेहत के लिए कितना है फायदेमंद, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications