किरण रिजिजू ने रेणुका चौधरी की ‘हंसी' की तुलना ‘शूर्पणखा' से की
नई दिल्ली। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान जोर से हंसने वाली कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रेणुका चौधरी की तुलना रावण की बहन 'शूर्पणखा' से की है। किरण रिजिजू के इस फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस ने जमकर आलोचना की है। इस पोस्ट को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।

दरअसल कल राज्यसभा में पीएम मोदी द्वारा रेणुका चौधरी की हंसी को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद किरण रिजिजू ने 'शूपर्णखा' की हंसी वाला एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था। इस मीम में रामायण सीरियल की शूपर्णखा की वाली क्लिप को पीएम मोदी के राज्यसभा में दिए गए उस बयान से लिंक किया गया था। जैसे ही इस वीडियो को किरण रिजिजू ने पोस्ट किया। लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया।
कल राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का बुधवार को प्रधानमंत्री जब जवाब दे रहे थे उसी दौरान किसी बात पर कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी ठहाके लगाकर हंसीं। सभापति एम वेंकैया नायडू ने रेणुका के हंसने पर उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए टोका और कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'रेणुका जी को कुछ मत कहिए क्योंकि रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है।'












Click it and Unblock the Notifications