Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सुनाई अपने दोस्त की कहानी

नई दिल्ली। सेंटर फॉर इकॉनोमिक पॉलिसी एंड रिसर्च (सीईपीआर) द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव दिल्ली में आज से शुरू हो गया। इस कॉन्क्लेव का नॉलेज पार्टनर नीति आयोग है। केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री किरण रिजिजू ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस कॉन्क्लेव में बैंकिंग सेक्टर में सुधार पर जोर दिया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद किरण रिजिजू ने अपने एक दोस्त की कहानी भी सुनाई।

ये भी पढ़ें: IBC 2018: NPA की पहचान और उसके खिलाफ प्रावधान सरकार का बड़ा कदम- गोपाल कृष्‍ण अग्रवाल

kiren rijiju inaugurated india banking conclave 2018 in delhi

किरण रिजिजू ने अपने दोस्त सांचे की कहानी बताई, 'बैंकों में जो काम करते हैं वे काफी संतुष्‍ट लोग होते हैं। जब मैं सातवीं क्‍लास में था तब मेरे एक दोस्‍त सांचे ने मुझसे कहा कि वो नौकरी करना चाहता है। अब उस उम्र में वह नौकरी तो नहीं कर सकता था। बाद में वह कैश कुली मैसेंजर के तौर पर एसबीआई में काम करने लगा। इसके साथ ही उसने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। बाद में उसने 12वीं पास की और ग्रेजुएशन भी किया।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह लड़का कैश कुली से उसी बैंक में ब्रांच मैनेजर बना। वह शुरू से बोलता था कि बैंक में काम करके जो संतुष्टि मिलती है वो कहीं और नहीं मिलती है।

बता दें कि दो दिवसीय इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव में बैंकों की स्थिति पर चर्चा होगी। बैंकों के निजीकरण और विलय को लेकर भी अहम चर्चा होनी है। वहीं, इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव 2018 के आयोजन में जो भी बातें निकलकर सामने आएंगी उन पर सीईपीआर और नीति आयोग दोनों रिपोर्ट तैयार करेंगे और सरकार को सौपेंगे।

ये भी पढ़ें: Video: कार में बैठते ही सबसे पहले अपनी सीट बेल्‍ट बांधते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिर आप क्‍यों बहाने बनाते हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+