'बेटा दिल्ली में है, मां बीमार है, उन्ही को देखने गया', विनय श्रीवास्तव की हत्या पर बोले मंत्री कौशल किशोर

Vinay Srivastava Death case: भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित घर उनके घर पर शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव के तौर पर हुई है, जो कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर उर्फ आशू का दोस्त था और हमेशा उसी के साथ रहता था।

मौके से मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के नाम की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद हुई है। इस पूरे मामले पर कौशल किशोर ने कहा कि घटना के समय उनका बेटा विकास र पर नहीं था। वह दिल्‍ली अपनी बीमार मां को देखने गया हुआ है।

Vinay Srivastava Death case

क्‍या बेटे की पिस्‍टल से विनय की हत्‍या की गई है...? केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने इस सवाल पर कहा कि, ये जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा...उस कार्रवाई होगी। जब मुझे इस घटना का पता चला तो मैंने सबसे पहले पुलिस कमिश्‍नर को फोन कर सूचना दी।

मंत्री ने कहा, "पुलिस गहन जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के वक्त विकास किशोर घर पर नहीं थे। घटना के वक्त पुलिस ने उनके दोस्तों और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जब विकास को इस बारे में पता चला तो वह बेहद दुखी हुए, मृतक विनय मेरे बेटे का बहुत अच्छा दोस्त था।''

मृतक के भाई ने कहा- मंत्री का बेटा पिस्टल घर पर क्यों रख कर गया था?

मृतक विनय श्रीवास्तव के भाई विकास श्रीवास्तव ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच करने की बात कही है। विकास का कहना है कि उनके भाई की साजिश रचकर हत्या की गई है।

मृतक के भाई विकास श्रीवास्तव ने मंत्री के बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब 24 घंटे मेरा भाई विकास किशोर के साथ रहता था तो कल क्यों विकास किशोर अपने साथ मेरे भाई विनय को दिल्ली नहीं ले गए? क्यों अपनी पिस्टल घर पर छोड़कर चले गए विकास किशोर घर पर नहीं थे तो बाकी लोगों को क्यों रोका गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+