पीओके को लेकर मोदी के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 2024 तक भारत का हिस्सा बन जाने की उम्मीद

मोदी के मंत्री बोले- 2024 तक भारत को मिल सकता है पीओके:

नई दिल्ली, 31 जनवरी: केंद्र सरकार में मंत्री कपिल पाटिल ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) के 2024 तक वापस भारत के नियंत्रण में आ सकता है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो पहले असंभव लगते थे। आने वाले वक्त में पीओके को लेकर भी निर्णय हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री

महाराष्ट्र के ठाणे में एक कार्यक्रम में पंचायती राज मामलों के राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि हो सकता है 2024 तक पाक अधिकृत कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा बन जाए। यह काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

महंगाई की शिकायत करने वालों पर बरसे मंत्री

पाटिल ने महंगाई की शिकायत करने के लोगों की आलोचना भी की। पाटिल ने कहा, जब तक लोग आलू, प्याज, दाल की महंगाई को लेकर रोना बंद नहीं करेंगे, तब तक कुछ नहीं हो सकता। लोग प्याज के दाम की शिकायत करेंगे लेकिन पिज्जा और मटन खूब खरीदेंगे। हमे समझना चाहिए कि मोदी आलू-प्याज का दाम कम करने के लिए नहीं बल्कि बड़े काम करने के लिए प्रधानमंत्री बने हैं। सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

कपिल पाटिल ने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी को लंबे समय तर देश का नेतृत्व करना चाहिए। वही हैं जो नागरिकता कानून लाए, कश्मीर का विशेष दर्ज खत्म करने को अनुच्छेद 370 और 35ए खत्म किया। अब मुझे लगता है कि 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत का हिस्सा बन जाएगा।

बता दें कि कश्मीर 1947 में भारत की आजादी के समय से ही भारत-पाकिस्तान और चीन के बीच विवादित रहा है। कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर पाकिस्तान का भी अवैध कब्जा है। जिसको पीओके कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+