एंबुलेंस से निकलेगी तबला, शंख और हारमोनियम की आवाज

नई दिल्ली, 17 सितंबर। सड़क पर सायरन की आवाज से हम हमेशा सतर्क हो जाते है कि हमारे आस-पास से कोई एंबुलेंस गुजरने वाली है, लेकिन आने वाले समय में आपको ये आवाज नहीं सुनाई देगी। सड़क पर एंबुलेंस चलेगी तो लेकिन सायरन के बजाए कुछ अलग आवाज़ सुनने को मिलेंगी।

ambulance

सायरन की आवाज़ से हमें पता चल जाता है क्‍योंकि उसके सायरन की अलग सी आवाज होती है। लेकिन आने वाले दिनों में एंबुलेंस की सालों से जिस आवाज को हम सुन रहे हैं वो शांत हो जाएगी इसकी जगह दूसरी आवाज सुनाई देगी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अब सड़कों पर एंबुलेंस में तबला, हारमोनियम और शंख की आवाज वाली हॉर्न लगाएं जाएंगे इस पैटर्न पर काम शुरु कर दिया गया है। जल्‍द ही इनकी आवाज सुनाई देगी।

Recommended Video

    Jharkhand में स्वास्थ्य व्यवस्था खाट पर, मरीज को ऐसे पहुंचाया गया अस्पताल | वनइंडिया हिंदी

    इस‍लिए आने वाले दिनों सड़क पर आपको अचानक हारमोनियम, तबला या शंख की आवाज सुनाई दे तो समझ जाइएगा कि आपके पास से एंबुलेंस गुजरने वाली है।

    केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ये भी कहा है किआने वाले कुछ दिनों में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल नीति में भी बदलाव किया जाएगा. इसके साथ-साथ अगले 2 साल में जीपीएस सिस्टम से टोल भुगतान की व्यवस्था भी शुरू की जाने की भी योजना है

    ये बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 90 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण के लिए पहुंचे तब कही। ये प्रोजेक्‍ट भारत माला परियोजना के तहत है। दो बड़े शहर को जोड़ने वाले हाईवे की लंबाई 1350 किमी है। जनवरी 2023 तक इस योजना के पूरा होने की संभावना है। ये हाईवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+