IMA ने किया कोरोना केस बढ़ने पर बड़ा खुलासा, इन तीन कारणों को बताया जिम्मेदार
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक बड़ा खुलासा किया है। आईएमए ने कोरोना केस बढ़ने के तीन प्रमुख कारण बताए हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा बयान सामने आया है। आईएमए ने कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे नियमों का उल्लंघन सहित तीन कारण हो सकते हैं।
भारत में दिनों दिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत में 24 घंटे के अंदर 5880 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल एक्टिव केसों की संख्या 35199 पर पहुंच गई है। इसी को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोरोना केस के बढ़ते मामलों पर अपना रुख साफ करते हुए कहा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना के बढ़ने का कारण कोविड प्रोटोकॉल के पालन में ढिलाई या नियमों का उल्लंघन है। साथ ही लोगों ने बिना मास्क के निकलना शुरू कर दिया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।
वहीं, आईएमए ने दूसरा कारण बताते हुए कहा कि कोरोना के केस में इजाफा का कारण कम परीक्षण दर को भी बताया है। बीते महीनों की बात करें तो कोरोना की टेस्टिंग में काफी गिरावट दर्ज की गई है, जिस कारण भी कोरोना ने तेजी पकड़ी है। इसके साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट भी इसके केस में उछाल का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
वहीं, देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी कर रखा है। साथ ही कोविड जांच के दायरे को बढाने के साथ सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। अगर कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमें की तैयारियों की बात करें तो देश में लगभग 220.66 करोड़ कोविड की डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही हेल्थ मिनिस्ट्री ने राज्यों को सतर्कता बनाए रखने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: Corona Case Hike: रोजाना के केस में फिर उछाल, देशभर में 5880 नए मामले आए सामने












Click it and Unblock the Notifications