कोरोना के नए स्‍ट्रेन के लिए केंद्रीय मंत्री अठावले ने अब दिया 'नो कोरोना, कोरोना नो' का नारा

कोरोना के नए स्‍ट्रेन के लिए केंद्रीय मंत्री अठावले ने दिया अब दिया 'नो कोरोना, कोरोना नो' का नारा

नई दिल्‍ली, 28 दिसंबर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर डरे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, जिनके "गो कोरोना, कोरोना गो" मंत्र ने इस साल की शुरुआत में सभी का ध्‍यान आकर्षित किया था अब नए कोरोनोवायरस स्ट्रेन का "मुकाबला" करने के लिए वो नया नारा लेकर आए हैं वो है "नो कोरोना, कोरोना नो"।

athwale

अठालवे ने प्रेस कान्‍फ्रेंस में कहा "पहले मैंने 'गो कोरोना, कोरोना गो' का नारा दिया था और अब कोरोना जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख ने पुणे में पत्रकारों से कहा नए कोरोनावायरस स्‍ट्रेन में मैं 'नो कोरोना, कोरोना नो' का नारा देता हूं।

बता दें फरवरी में 2021 में अठावले का एक चीनी राजनयिक और बौद्ध भिक्षुओं के साथ एक प्रार्थना सभा में "गो कोरोना, गो कोरोना" का नारा दिया था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कथित तौर पर वीडियो को चीन में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रार्थना सत्र के दौरान 20 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर शूट किया गया था।

मंत्री अठालवे ने खुद अक्टूबर में कोविड -19 की चपेट में आ गए थे। उन्‍होंने साल की शुरुआत में कहा था कि एक या दो महीने में देश में एक कोविड -19 वैक्सीन उपलब्ध होगी। कोरोनावायरस अगले छह-सात महीने तक रहेगा, लेकिन इसे एक दिन जाना होगा। एक बार वैक्सीन आ जाने के बाद, कोरोना यहां से चला जाएगा।

दक्षिण और पूर्वी इंग्लैंड में कोविड -19 मामलों में तेजी से वृद्धि के पीछे एक नया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन है। तब से भारत और कई अन्य देशों ने यूके की उड़ानों को निलंबित कर दिया है और यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने कोविड -19 के 18,732 नए मामले दर्ज हुए, जो लगभग छह महीनों में सबसे कम है, जबकि 97,61,538 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.82 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+