'BMC के पास सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन लेकिन...', अनुराग ठाकुर ने उद्धव की सेना पर साधा निशाना

'BMC के पास सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन लेकिन...', अनुराग ठाकुर ने उद्धव की सेना पर साधा निशाना

मुंबई, 19 सितंबर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुंबई के नागरिक निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कामकाज पर सवाल उठाया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नगर निकाय खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा है। अनुराग ठाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, "बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के पास सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन और बजट है लेकिन... फिर भी, वे उचित स्वच्छता, शहर के सौंदर्यीकरण और खेल को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ हैं।"

 Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "ऐसी नीतियों को शुरू करने के लिए एक उचित रोड मैप तैयार किया जा रहा है।"भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर ने मुंबई नागरिक निकाय महिला खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉशरूम बनाने में भी विफल रही है।

अनुराग ठाकुर रविवार को मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर थे, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में शिवसेना सांसद राहुल शेवाले कर रहे हैं, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वफादार हैं। ठाकुर का दौरा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से जुड़ने की भाजपा की रणनीति का एक हिस्सा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुंबई में महिला खिलाड़ियों के पास उचित शौचालय नहीं हैं। नागरिक निकाय के पास सबसे अधिक कर संग्रह और बजट है, लेकिन यह महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए शौचालय बनाने में विफल रहा है।''

बता दें कि वर्तमान में, नागरिक निकाय प्रशासक के नियंत्रण में है क्योंकि इसका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है और चुनाव होने का इतंजार है। ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई के विकास के लिए एक नई नीति का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मुंबई नगर निकाय के पिछले प्रशासन ने छोटे पैमाने के व्यवसायियों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। हम कुछ ठोस निर्णय लेंगे जिससे उन्हें फायदा होगा। मैं यहां 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान तैयार करने आया हूं और इससे भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को भी फायदा होगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+