पीयूष गोयल बोले- हालिया विवाद का खाड़ी देशों के साथ रिश्तों पर नहीं होगा असर, वहां रह रहे भारतीय सुरक्षित

बोले- , वहां रहने वाले भारतीय ना हों चिंतित

नई दिल्ली, 8 जून: भाजपा से निष्कासित नेता नुपूर शर्मा और नवीन कुमार की पैंगबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणियों के बाद खाड़ी देशों ने काफी सख्त एतराज जताया है। इस घटना के बाद खाड़ी के देशों में भारत के प्रति उपजे गुस्से को लेकर हुए सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस पर सफाई दे दी है। बयान देने वाले कोई सरकार से जुड़े लोग नहीं थे, ऐसे में खाड़ी के देशों के साथ भारत के रिश्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Piyush Goyal on G

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा, इस मामले पर विदेश कार्यालय अपना स्पष्टीकरण जारी कर चुका है। वहीं भाजपा ने विवादित बयान देने वाले नेताओं पर जरूरी कार्रवाई की है। यह किसी सरकारी अधिकारी का बयान नहीं था, इसलिए सरकार पर इसका कोई असर नही होगा। खाड़ी देशों के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं और यह जारी रहेगा। खाड़ी देशों में रहने वाले सभी भारतीय सुरक्षित हैं और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहां किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। गोयल ने कहा कि हम (भारत) दुनिया का नेतृत्व करते हैं और नेतृत्व करते रहेंगे।

क्यों खफा हैं कई मुस्लिम देश

हाल ही में भाजपा की प्रवक्ता नुपूर शर्मा और भाजपा दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भारत में विरोध प्रदर्शन हुए तो वहीं खाड़ी के कई देशों में भी गुस्स देखा गया है। कई मुस्लिम देशों ने भारतीय राजनयिक को तलब करइ पर कड़ा एतराज जताया। जिसमें कुवैत, कतर, इराक, ईरान, सउदी अरब, यूएई, अफगानिस्तान जैसे मुल्क शामिल हैं। जिसके बाद भाजपा ने नुपूर शर्मा को पार्टी से निलंबित और नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया। हालांकि अभी भी इनकी टिप्पणियों को लेकर मुस्लिम देशों में गुस्सा देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+