#Pathankot terror attack जानिए गृह सचिव राजीव महर्षि ने क्या कहा..

पठानकोट। आतंकवादी हमले के बारे में गृह सचिव राजीव महर्षि ने मीडिया को संबोधित करते निम्नलिखित बातें कहीं...

  • शनिवार को हमारे सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार दिया था और आज भी दो लोगों को मारा गया है लेकिन इस बारे में निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता था कि कुछ और आतंकी अब बचे हैं या नहीं।
  • चार लोगों ने एसपी की कार अगवा ली थी उस समय एसपी दो और लोगों के साथ सफर कर रहे थे।
  • ऑपरेशन में लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन शहीद हुए वह NSG के छह लोगों की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
  • 12 और NSG के जवानों के घायल होने की अब तक खबर है।
  • आज सुबह ऐसी जानकारी मिली कि दो और आतंकी अभी भी एयरबेस में है।
  • इस ऑपरेशन में एयरफोर्स के 6 जवान शहीद हुए और 8 लोगों के घायल होने की खबर है।
  • खुफिया सूचनाओं की वजह से ऑपरेशन को बेहद अच्छे तरीके से अंजाम दिया गया।
  • एयरफोर्स की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
  • सुरक्षा बलों ने बेहद बहादुरी के साथ आपरेशन को अंजाम दिया।
  • विशेष रूप से मैं भारतीय वायु सेना के जवानों और उनकी कार्यकुशलता की सराहना करता हूं।
  • अगर खूफिया एजेंसी को खबर नहीं होती तो बड़ा नुकसान होता।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+