152 पुलिसकर्मियों को इस साल का एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन मेडल, सबसे ज्यादा 15 सीबीआई से
152 पुलिसकर्मियों को एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन मेडल, सबसे ज्यादा 15 सीबीआई के
नई दिल्ली, 12 अगस्त: देश के 152 पुलिसकर्मियों को इस साल यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन मेडल से नवाजा जाएगा। उत्कृष्ट विवेचना के लिए इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। साल 2021 के इस अवार्ड के लिए सबसे ज्यादा सीबीआई के 15 कर्मी शामिल हैं। वहीं इन 152 में 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी है।

सीबीआई के 15 कर्मियों के अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश पुलिस के 10, केरल और राजस्थान पुलिस के 9-9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार के 7, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस के छह-छह कर्मियों को अवार्ड दिया जाएगा। बता दें कि बीते साल यानी 2020 में कुल 121 पुलिस अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया था। बीते साल भी सर्वाधिक 15 अधिकारी सीबीआई के थे। जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के दस-दस कर्मियों को यह पदक प्राप्त हुआ था। बता दें कि इस मेडल की स्थापना 2018 में की गई थी। इस पुरस्कार के पीछे उद्देश्य अपराध की जांच के उच्च प्रोफेशनल मानकों को बढ़ावा देना और अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता की पहचान करना है।












Click it and Unblock the Notifications