पीएम मोदी के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 1 मार्च को ली । पीएम मोदी के बाद एक के बाद एक बड़े नेताओं, मुख्यमंत्रियों, विदेशमंत्री एस जयशंकर, उपराष्ट्रपति ने कोरोना वैक्सीन लगाई। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दूसरे चरण के पहले दिन मेदांता अस्पताल में ली। लोगों के मन से डर को खत्म करने और वैक्सीन के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के लिए आज प्रधानमंत्री मोदी समेत बड़ नेताओं ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली।

 Union Home Minister Amit Shah today took the first dose of the COVID19 vaccine. He was vaccinated by Medanta Hospital doctors.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे चरण के दौरा टीका लगवाया। उन्होंने मेदांता अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज ली। आपको बता दें कि कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे फेज की शुरुआत 1 मार्च से हुई है। दूसरे चरण के दौरान देशभर के 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के अलावा 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

इस चरण के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टीका लगवाया। इसके अलावा एनसीपी नेता शरद पवार, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने भी कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वहीं राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र ने जयपुर में कोरोना का टीका लगवाया। वैक्सीन लेने वाले नेताओं की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+