स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-इस महीने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा पॉजिटिविटी रेट, 13 राज्यों में 5-15 फीसदी के बीच
नई दिल्ली, मई 20: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में कोविड -19 मामलों का पॉजिटिविटी रेट 13.31 प्रतिशत हो गया है, जो एक महीने में सबसे कम है। मंत्रालय ने कहा कि, भारत अभी भी एक दिन के लिए भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं कर सकता क्योंकि तमिलनाडु, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम और मिजोरम जैसे सात राज्यों ने कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि, देश में सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में इस समय रिकवरी 86.7 फीसदी है। देशभर में 3 मई को सक्रिय मामले 17.13 फीसदी थे, वे अब 12.1 फीसदी रह गए हैं। रिकवरी रेट 81.7 फीसदी से बढ़कर 86.7 फीसदी हो गई है। पिछले 10 दिनों में सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों की तुलना करें तो 10 में से 9 दिनों को रिकवर मामले ज्यादा दर्ज़ किए गए।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 2 लाख 76 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 77 फीसदी मामले 10 राज्यों से हैं। देश के आठ राज्यों में 1 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं, नौ राज्यों में 50,000-1 लाख के बीच सक्रिय मामले हैं और 19 राज्यों में 50,000 से कम सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु चिंता का विषय बना हुआ है। कड़े नियंत्रण प्रोटोकॉल का पालन करना संक्रमण के प्रसार को रोकने की कुंजी है।
उन्होंने कहा, भारत ने फरवरी के मध्य से साप्ताहिक टेस्ट में लगातार ऊपर की ओर रुझान देखा है, पिछले 12 हफ्तों में औसत दैनिक टेस्ट में 2.3 गुना की वृद्धि हुई है। 10 सप्ताह तक मामलों की पॉजिटिविटी में लगातार वृद्धि के बाद, पिछले दो सप्ताह से पॉजिटिविट मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। दस राज्यों में मामलों में सकारात्मकता में गिरावट देखी गई है। वे राज्य हैं महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और झारखंड।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications